ब्रेकिंग

पेड़ पानी को सीधे धरती में उतारने का कार्य करती हैं- प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

सूचना

: सरदारपुर क्षेत्र में किसानो के खेतों से विद्युत तार चोरी सहित अन्य समस्याओं को लेकर यूनियन भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार को दिया ज्ञापन

Admin

Tue, Jun 10, 2025
  सरदारपुर। सरदारपुर तहसील मुख्यालय के ग्राम भानगढ़ , धुलेट,कंजरोटा और क्षेत्र में अन्य जगह से अज्ञात चोरों द्वारा किसानों के खेतो से बिजली के तार चोरी किए गए लगभग एक माह हो चुके हैं। इस संबंध में हम किसानों ने विविकं सुपरवाइजर से लेकर संबंधित राजगढ़ बिजली विभाग के एई और डीई को भी कई बार निवेदन किया लेकिन अभी तक किसानों की कोई सुनवाई नहीं हुई, और नही खेत में बिजली के तार नही लगाए गए हैं। ऐसे में हम किसानों की गर्मी की फसल सुख रही हे, साथ ही अगली फसल जैसे मिर्ची,टमाटर, गोबी आदि के महंगे भाव के बीज लाकर रोपे गए है, जो सुख रहे है। कई जगह किसानों के इन्ही खेतो से गांव में पीने का पानी भी जाता है। अब वहा पीने के पानी की भी समस्या उत्पन्न हो चुकी है। लेकिन बिजली विभाग हम किसानों की सुनने को तो ठीक समझने को तैयार नहीं है। और न ही इसका कोई निराकरण करने को तैयार है। इस आशय का ज्ञापन मंगलवार को जन सुनवाई में भारतीय यूनियन टिकेत संघ के जिला अध्यक्ष राकेश सोलंकी ने कलेक्टर के नाम एसडीएम की अनु उपस्थिति में तहसीलदार सुनील बामनिया को दिया गया। ज्ञापन में यूनियन किसान संघ ने बताया कि किसानों की इस समस्या निराकरण जल्दी किया उ अन्यथा सभी किसान और भारतीय किसान यूनियन के पधाधिकारी जन राजगढ़ बिजली विभाग के गेट मार्ग के सामने बैठकर धरना प्रदर्शन करेंगे। जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। जानकारी भारतीय यूनियन किसान संघ मिडिया प्रभारी लक्ष्मण तिवारी ने दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें