ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: नगर परिषद सरदारपुर एंव अरविन्दो हास्पिटल इंदौर के संयुक्त तत्वाधान मे निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन,सैकडो लोगो का किया स्वास्थ परिक्षण

Admin

Wed, Aug 7, 2024

सरदारपुर। नगर परिषद सरदारपुर एंव अरविन्दो हास्पिटल इंदौर के संयुक्त तत्वाधान मे निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन नगर परिषद सरदारपुर परिसर पर संपन्न हुआ। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने फीता काट कर शिविर का शुभारंभ किया। अरविन्दों हास्पिटल के विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा परीक्षण किया गया। तीन महिलओं में ब्रेस्ट कैंसर के मायनरी लक्षण पाए गए, शिविर में 600 लोगों ने भाग लिया।


बुधवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का उद्घाटन विधायक प्रताप ग्रेवाल ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर एसडीएम मेघा पंवार, नप अध्यक्ष मिनाक्षी अर्पित ग्रेवाल, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चैहान, सीबीएमओ डा शिला मुजाल्दा, वरिष्ट चिकित्सक डा. एमएल जैन एवं पार्षदगण, लायंस क्लब, रोटरी क्लब एवं मानव अधिकार आयोग के सदस्यों के साथ नगरवासी उपस्थिति थे । शिविर में अरविन्दों हास्पिटल इंदौर के विशेषज्ञ डाक्टरों के द्वारा निकाय के सफाई मित्रों, अधिकारियों, कर्मचारियों जनप्रतिनिधियों एवं नगर की आम जनताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर में लगभग 600 व्यक्ति उपस्थित हुए। 196 ओपीडी दर्ज हुई होकर ब्रेस्ट कैंसर, सर्वायकर केंसर, डेन्टल (दांत) शुगर, बीपी का परीक्षण किया गया जिसमें तीन महिलओं को ब्रेस्ट कैंसर के मायनरी लक्षण पाए गए। डाक्टरों द्वारा टेस्ट करवाकर इलाज करवाने की सलाह दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें