ब्रेकिंग

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

विद्या चिंतन, चरित्र व व्यवहार का निर्माण करती है-भागवताचार्य पं. शास्त्री

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन, 87 मरीजों का किया नेत्र परीक्षण

सूचना

: हर्षोउल्लास के साथ मनी गणतंत्र दिवस की वर्षगांठ,शान से लहराया तिरंगा

Admin

Fri, Jan 26, 2024

बरमंडल। गणतंत्र दिवस की 75 वी वर्षगांठ हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई। शासकीय एंव अशासकीय कार्यालयो पर ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमो के आयोजन भी हुये। कडाके के ठंड के बावजुद गणतंत्र दिवस के पर्व पर नन्हे मुन्ने बच्चो मे उत्साह नजर आया । देशभक्ति के ओत प्रोत गगनभेदी नारो के साथ स्कुली विद्यार्थीयो ने गांव मे प्रभातफेरी निकाली।


गणतंत्र दिवस का मुख्य आयोजन ग्राम पंचायत परिसर पर हुआ जहा पर स्कुली विद्यार्थीयो एंव ग्रामीणो की उपस्थिती मे सरपंच शंकरलाल मेडा ने ध्वजारोहण किया। सर्वप्रथम मारू समाज के भेरूलाल चौधरी,सरपंच शंकरलाल मेडा एंव उपसरपंच बाबुलाल चावडा के द्वारा महात्मा गांधी,भारत माता एंव सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण कर पुजन किया। तत्पश्चात ध्वजपुजन कर तिरंगा फहराया एंव सभी को गणतंत्र दिवस के पर्व की शुभकामनाए दी।


वही शाउमावि बरमंडल मे प्राचार्य यशवंत कुमार सोलकी ने ध्वजारोहण किया। स्कुली विद्यार्थीयो ने सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुतीया दी। मावि मे प्रभारी प्रधानाध्यापक दिनेश मारू,ममता उमावि मे प्राचार्य प्रकाश चौधरी,सरस्वती शिशु मंदिर मे प्रधानाचार्य नंदराम मारू,सरस्वती ज्ञान मंदिर मे प्रधानाचार्य लोकेश मिश्रा,संकल्प पब्लिक स्कुल पर लोकतंत्र सेनानी डॉ ओमप्रकाश सोनी,प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर मेडिकल आफीसर डॉ संजय बिश्नोई,आजासेस पर प्रबधंक अनिल मारू,गौशाला पर समिती अध्यक्ष रतनलाल पटेल ने ध्वजारोहण किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें