ब्रेकिंग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

डिसेंट क्रिकेट एकेडमी के अनय झनिया का जिला क्रिकेट टीम में हुआ चयन

सूचना

: सामु.स्वा.केन्द्र पर डेंटिस्ट सर्जन के द्वारा किया जा रहा उपचार,दांतों की एक्स-रे मशीन भी हो गई उपलब्ध

सरदारपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लंबे समय से डेंटिस्ट सर्जन की मांग की जा रही थी। जो पूरी भी हो चुकी है। पिछले 8 माह से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर डेटिस्ट सर्जन के तौर पर डाॅ शिवागनी जोशी कार्यरत है लेकिन प्रचार प्रसार के अभाव मे मरीजों को इसकी जानकारी नही मिल पाती है। पिछले कुछ माह से यहां पर आने वाले एक्का दुक्का मरीज डेंटिस्ट सर्जन डाॅ जोशी के उपचार से लाभान्वित हुए और उनके सहज सरल व्यवहार के बाद यहा पर मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
डाॅ शिवागनी जोशी ने चर्चा के दौरान बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य कंेद्र पर अब मरीजो को निःशुल्क दंातो का उपचार मिल रहा है। यहा पर दांतों की सफाई,दांत निकालने का कार्य एवं मसाला भरने का कार्य हो जाता है। प्रतिदिन 7 से 8 मरीज उपचार के लिये आ रहे है। वही माह मे एक बार तहसील क्षेत्र मे आंगनवाड़ी या विद्यालय मे कैप भी लगाया जा रहा है। वही दांतो के एक्सरे के लिये 2 लाख लागत की मशीन भी आ चुकी है। लेकिन जगह के अभाव मे उसे आरंभ नहीं किया गया है। वर्तमान मे यदि दांतों का किसी को एक्स रे करना हो तो उसे बाहर जाना पडता है वैसे एक एक्सरे की कीमत करीब 300 रू होती है।
वरिष्ठ चिकित्स एंव पुर्व सीबीएमओ डाॅ. शीला मुजाल्दा ने बताया की जल्द ही एक अन्य रूम मे मशीन को इंस्टाल कर दिया जायेगा फिर उसके बाद मरीजों को समस्या नहीं होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें