ब्रेकिंग

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

विद्या चिंतन, चरित्र व व्यवहार का निर्माण करती है-भागवताचार्य पं. शास्त्री

सूचना

: लगातार दुसरे दिन मूसलाधार बारिश का दौर जारी,माही नदी उफान पर,सरदारपुर-भोपावर चोकडी मार्ग पर बाइक पर सवार महिला बच्चे के साथ गिरी

Admin

Mon, Oct 14, 2024
  • सरदारपुर। सरदारपुर तहसील क्षेत्र मे मूसलाधार बारिश का दौर लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। सुबह तेज धुप के बाद दोपहर मे बादलो की गडगडाहट के साथ तेज बारिश का दौर आरंभ हुआ जो करीब एक घंटे तक रुक रुक कर जारी रहा। सरदारपुर,राजगढ रिंगनोद सहित कुछ ग्रामीण अंचलो मे हुई तेज बारिश के बाद नदी नाले उफान पर आ गये। वही माही नदी भी उफान पर रही । सरदारपुर मे माही नदी पर बने स्टाप डेम के ऊपर से पानी बहता रहा। पसावदा मे नदी मे तेज गति से पानी का बहाव जारी रहा। तेज बारिश के बाद सरदारपुर से भोपावर चोकडी को जोड़ने वाली सड़क पर साइड की सडक जो की खुदी हुई हे बारिश के बाद लबरेज हो गई। पानी के बहाव मे सडक का अंदाजा नही लग पाने के कारण बाइक सवार दंपति गिर गये। बाईक पर सवार महिला एंव बच्चो को राहगीरों ने उठाकर  पानी से बहार निकाला। हालांकि किसी को कोई चोट नही आई। वही पिछले दो दिनो से हो रही तेज बारिश के बाद माही मुख्य बांध एंव कालीकराई बांध मे जल लेवल मेंटेन करने के  लिये एक एक गैट खोलकर पानी की निकासी सत्तत जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें