ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: सोमवती अमावस्या पर अमका झमका तीर्थ मे हजारों श्रद्धालुओ ने किया स्नान

Admin

Mon, Jul 17, 2023



अमझेरा। अति प्राचीन रुखमणि हरण स्थल अमका झमका तीर्थ पर सोमवती अमावस्या के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओ ने पहुंचकर स्नान कर पूजन की। परिसर मे कुण्ड सुरज कुण्ड क्षेत्र मे हुई तेज बारिश से भर गया है जिसमे आसपास क्षेत्र से आई हजारों महिलाओ ने स्नान कर माता जी एवं तुलसी का पूजन किया। पूरे दिन श्रद्धालुओ का ताँता लगा रहा है।


प्रसादी वितरण
सोमवती अमावस्या के अवसर पर पिछले 15 वर्षो से निरंतर प्रसादी वितरण कर रही समिति के द्वारा एक कविंटल फरियाली मिक्चर एवं 11 कविंटल केले वितरित किये। समिति के मुरली कुशवाह ने बताया की प्रत्येक सोमवती अमावस्या पर यहां आने वाले श्रद्धालुओ के लिए प्रसादी वितरित की जाति है। इस अवसर पर समिति के आई दान बा राजपुरा, मांगीलाल भायल, गोपाल गुप्ता, राजमल कुमावत, दिलीप अगलेचा, बंशी कुशवाह, मुरली कुशवाह, अमित तिवारी, सुमित पंडित आदि अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें