ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: सरदारपुर के समस्त सिंचाई तालाब के निरीक्षण की अत्यंत आवश्यकता है - विधायक ग्रेवाल, लापरवाही की भेट चढा मौलाना का तालाब, सोयाबीन की फसले हुई नष्ट,मुआवजे की मांग को लेकर विधायक ने सीएम को लिखा पत्र .

Admin

Sat, Sep 28, 2024


सरदारपुर। सरदारपुर विधानसभा मे लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा से ग्राम मौलाना मे जल संसाधन विभाग का वर्ष 1983 मे निर्मीत हुआ सिंचाई तालाब 27 सितंबर की रात्रि मे फुुट गया। तालाब फुटने की वजह से 60 से 70 किसानो की कई बीघा की सोयाबीन की फसले नष्ट होकर पानी के साथ बह गई हैं। विधायक प्रताप ग्रेवाल शनिवार सुबह मौलाना पहुचे और किसानो, ग्रामीणो से तालाब फुटने की घटना के संबंध मे चर्चा की। विधायक ग्रेवाल द्वारा तालाब फुटने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव को पत्र लिखकर मौलाना सिंचाई तालाब से प्रभावित समस्त किसानो को उचित मुआवजा प्रदान करने एवं सरदारपुर के समस्त सिंचाई तालाब के निरीक्षण की मांग की है। पत्र मे बताया गया है कि एक वर्ष पूर्व एवं इस वर्ष भी 20 दिवस पहले ग्राम पंचायत मौलाना के उपसरपंच लोकेन्द्रसिंह राठौर द्वारा जल संसाधन विभाग को तालाब की पाल कमजोर होने की जानकारी दी थी लेकिन जल संसाधन विभाग द्वारा गंभीरता नही दिखाई गई।

शासन-प्रशासन की लापरवाही की वजह से सिंचाई तालाब फुटने से किसानो की सोयाबीन की फसले नष्ट हो गई है जिसका उचित सर्वे कर मुआवजा प्रदान किया जाए। साथ ही विधायक ग्रेवाल द्वारा हातोद मे भी तालाबो का निरीक्षण किया गया जिसमे बडे तालाब की पाल के ऊपर से पानी निकलने पर ग्रामीणो द्वारा मुरम डालकर बहाव को रोका गया एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के तालाब से मकानो मे पानी भरने की समस्या के लिए विधायक ग्रेवाल द्वारा जनपद पंचायत सीईओ सरदारपुर को समस्या का समाधान करने के लिए निर्देशित किया। विधायक ग्रेवाल ने ग्राम सुल्तानपुर पहुचकर पिछली रात्रि मे पुलिया पार करते समय तेज बहाव मे बह गए युवको मे से एक युवक को खोजने मे लगे प्रशासन के अधिकारियो से चर्चा की। साथ ही इन्दौर-अहमदाबाद हाईवे से सुल्तानपुर रोड पर एवं राजपुरा से इडरिया-जलोख्या रोड पर कम ऊंचाई वाली पुलिया का निरीक्षण कर नवीन पुलिया निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक के महाप्रबंधक टीएस कोहली को निर्देशित किया।

इसके पश्चात विधायक ग्रेवाल ग्राम पंचायत माछलिया पहुचे जहा पर नदी किनारे स्थित भूमि मे किसानो की फसल नदी मे आए तेज बहाव के कारण नष्ट हो जाने पर संबंधित राजस्व हल्के के पटवारी को सर्वे करने के निर्देश दिए। ग्रामीणो द्वारा चुनार बांध की पाल मे रिसाव होने पर विधायक प्रताप ग्रेवाल को अवगत करवाया जिस पर विधायक ग्रेवाल द्वारा जल संसाधन विभाग की अनुविभागीय अधिकारी सोना कन्नोज को शीघ्र ही चुनार बांध की पाल का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें