ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: फिर चर्चा में श्री राजेंद्रसूरि बैंक,संचालक मंडल से तीन संचालको ने दिए इस्तीफे

Admin

Fri, Dec 15, 2023


राजगढ़। जिले की बहुचर्चित श्री राजेंद्रसूरि साख मर्यादित संस्था राजगढ़ के संचालक मंडल से तीन संचालकों ने शुक्रवार को धार के कार्यालय उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं के आयुक्त को इस्तीफे सौंप दिए। हाल ही में संचालक मंडल का चुनाव भी श्री राजेंद्रसूरि साख मर्या. संस्था में हुआ था।

लंबे समय से विवादों में रही श्री राजेन्द्रसूरि साख मर्या. संस्था में कई अमानतदारों की राषि अटकी होने से एक तरफ जहां खाताधारक अब भी परेषान है तो वहीं दूसरी तरफ संस्था को एक और झटका शुक्रवार को तब लगा जब संचालक मंडल के अषोक भंडारी, कीर्ति भंडारी एवं आजादी भंडारी ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए सभी प्रभार से मुक्त करने का पत्र उपायुक्त को सौंप दिया।


संचालकों के इस कदम से एक बार फिर हलचल का दौर शुरू हो गया है। बड़ी बात यह है कि इस इस्तीफे की प्रतिलिपि सहकारिता विभाग भोपाल, संयुक्त आयुक्त सहकारिता इंदौर, कलेक्टर धार एवं श्री राजेंद्रसूरि साख मर्यादित संस्था के अध्यक्ष को भेजी गई है। इस संबंध मंे संचालक अषोक भंडारी ने बताया कि ऋण वसूली नहीं हो पाने के कारण खाताधारकों को परेषान हो पड़ रहा हैं। कई खाताधारक हमें उनकी अमानत राषि जल्द लौटाने को दबाव बना रहे हैं। इसी के चलते हमारे द्वारा संचालक पद से इस्तिफा दिया हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें