ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: निर्वाचन का प्रशिक्षण ले रही  महिलाएं बच्चों के साथ कर रही थी असहज महसुस,कलेक्टर के निर्देश पर बच्चो के लिये बनाया प्ले झोन जिसकी सर्वथ की जा रही सराहना

Admin

Wed, Apr 3, 2024

सरदारपुर। लोकसभा निर्वाचन को लेकर मॉडल स्कूल सरदारपुर मे कर्मचारियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण जारी है। प्रशिक्षण के प्रथम दिन निरीक्षण करने आए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने प्रशिक्षण ले रही कई महिला कर्मचारीयो को देखा जो अपने छोटे-छोटे बच्चो को गोद मे लेकर प्रशिक्षण ले रही थी। इस दौरान ये कर्मचारी अपने आप को असहज भी महसूस कर रही थी। तभी कलेक्टर ने एसडीएम मेघा पवार को निर्देश दिये की बच्चो के लिये प्रशिक्षण स्थल पर ही अलग से प्ले झोन बनाया जाये ।

इस पर तत्काल एसडीएम मेघा पवार ने महिला बाल विकास के परियोजना अधिकारी कमलसिंह निगवाल को इस संबध मे निर्देश दिये जिस पर महिला बाल विकास विभाग ने एक कक्ष मे प्ले झोन एंव स्तनपान कक्ष बनाया जहा पर सजावट कर बच्चो के लिये खेल खिलौने रखे गये यही नहीं इन बच्चो की देखभाल के लिये महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी पर पारी के अनुसार लगाई गई । प्रशिक्षण के दौरान इस तरह की व्यवस्था पहली बार की गई है जिसकी सर्वथ सराहना की जा रही है।

-

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें