ब्रेकिंग

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

विद्या चिंतन, चरित्र व व्यवहार का निर्माण करती है-भागवताचार्य पं. शास्त्री

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन, 87 मरीजों का किया नेत्र परीक्षण

राहुल गांधी की गिरफ्तारी एवं छात्रो के साथ मारपीट के विरोध मे किया धरना प्रदर्शन

सूचना

: भैसोला चौपाटी पर चोरी की बढती वारदातो को लेकर ग्रामीणो ने किया चक्काजाम,टीआई की समझाईश पर मामला हुआ शांत,पंद्रह दिन में दूसरी बार दुकान में चोरी ,चोरी की ये वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई

Admin

Tue, Oct 17, 2023

बदनावर। बदनावर तहसील के गांव भैंसोंला चौपाटी पर चोरों के हौसले बुलंद है। एक के बाद एक चोरी की वारदात भैंसोंला चौपाटी में हो रही है। मंगलवार को ग्रामीणो ने बढती चोरी की घटनाओ को लेकर पुलिस चौकी के सामने बदनावर-थांदला मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे तक मार्ग अवरूद्ध रहा। इस दौरान सडक के दोनो और वाहनो की कतार लग गई।


ग्रामीणो ने बताया की क्षेत्र में चोर सक्रिय होते जा रहे हैं। रात में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। चोरों ने छः अलग-अलग स्थानों पर दुकान व घरों को निशाना बनाया। चोर यहां से दुकान की शटर उचकाकर चोरों ने नगद समेत लाखों रुपये की चोरी कर ली

जिनके यहा पर चोरी की वारदात हुये उनमे भंवर लाल जायसवाल के यहां से गल्ले मे से नगदी, दीपचंद भाटी मेडिकल, कुलदीप जायसवाल भेरूलाल ढाबा ,कमल धाकड़ मेडिकल, जितेन्द जायसवाल के यहा पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। वही चक्काजाम की खबर लगते ही बदनावर टीआई दिपक सिंह चौहान मौके पर पहुॅचे ओर समझाइश के बाद मामला शांत करवाकर मार्ग से आवागमन आरंभ करवाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें