ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

: जिस गाॅव मे सनातन धर्म के प्रति आस्था हो वह गाॅव हमेशा खुशहाली और भाईचारा बना रहता-ग्रेवाल

Admin

Fri, Feb 24, 2023

गुमानपुरा में श्रीराम मंदिर का होंगा जीर्णोद्धार

सरदारपुर। गुमानपुरा का इतिहास हमेशा गौरवशाली रहा है यहा के लोगो मे सनातन धर्म के प्रति जो आस्था है वह अद्भूत है प्राचीन सुराई माता मंदिर हो या श्रीराम मंदिर हो, यहा सच्चे मन से मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है। गाॅव के लोगो ने श्रीराम मंदिर के जीर्णोद्वार का जो बीडा उठाया है मे उसकी सराहना करता हुॅ, जिस गाॅव मे सनातन धर्म के प्रति आस्था हो वह गाॅव हमेशा खुशहाली और भाईचारा बना रहता है उक्त बाते सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने गुरूवार को गुमानपुरा के श्रीराम मंदिर परिसर मे विधायक निधी से 10 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन के भूमिपुजन के अवसर पर कही। भूमिपुजन कार्यक्रम के पूर्व विधायक प्रताप ग्रेवाल का श्रीराम मंदिर समिति द्वारा साफा बांधकर एवं शाल-श्रीफल देकर सम्मान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम मे गुमानपुरा जनकल्याण समिति के अध्यक्ष नारायण चौधरी, सचिव लक्ष्मणसिंह राठौर, कोषाध्यक्ष नारायण पंवार, नंदाजी मोलवा, रामसिंह ठाकुर, रामदास बैरागी, मुन्नालाल चौधरी, सरपंच प्रतिनिधी पुनमचंद वास्केल, पूर्व सरपंच भारत सिंगार, उंकार कटारा, रमेश सेठ बोरीवाला आदि मंचासीन रहे। कार्यक्रम मे मुन्नालाल जमादारी, गोपाल यादव, राजु मिस्त्री, भुरालाल चोधरी, भंवरसिंह तडवी, राकेश मोलवा, धर्मेन्द्रसिंह राठौर, अरूण मोलवा, मन्नालाल डामर, लेखराज मोलवा, बाबुलाल चैधरी सहित बडी संख्या मे ग्रामीणजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बाबुलाल परवार ने किया एवं आभार समिति अध्यक्ष नारायण चौधरी ने माना, उक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी रमेश प्रजापति द्वारा दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें