ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: राजा बख्तावर सिंह का बलिदान दिवस जिले व ब्लाक स्तर पर मनाया जाये,जनपद सदस्य ने कलेक्टर से मांग की

Admin

Sat, Feb 3, 2024


अमझेरा। 1857 की क्रांति के महानायक अमर शहीद महाराव बख्तावर सिंह जी राठौर का बलिदान दिवस प्रतिवर्ष 10 फ़रवरी को मनाया जाता है। देश की आजादी मे अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले राजा को श्रद्धांजलि देने अभी तक कई तत्कालीन मुख्यमंत्री, राजयपाल, केंद्रीय मंत्री, केबिनेट मंत्री पहुँचे है। इस वर्ष 10 फ़रवरी को बलिदान दिवस जिले एवं ब्लाक स्तर पर बनाये जाने को लेकर नगर की जनपद सदस्य नेहा शुभम दीक्षित ने जिला कलेक्टर को एक पत्र सोपा है। प्रतिनिधि शुभम दीक्षित ने बताया की भारत सरकार एवं मप्र शासन के द्वारा देश व प्रदेश के कई महान क्रांतिकारियो को सम्मान देने का अनुपम कार्य किया जा रहा है। जिससे देश के युवाओं को इन्हे जानने का अवसर मिला है। इसी तरह अमझेरा नरेश का 166 वा बलिदान दिवस 10 फ़रवरी को जिला स्तर पर आयोजित किया जाये जिससे देश प्रदेश मे उन्हे भी सम्मान मिले।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें