ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: पवन चक्की कंपनी की मुसीबतें कम होने का नही ले रही नाम,पंचायत की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर जनपद सीईओ ने एफआईआर दर्ज करवाने के लिए पंचायत को भेजा पत्र

Admin

Tue, Mar 19, 2024

सरदारपुर। तहसील मुख्यालय क्षेत्र के समीप ग्रामीण अंचलो मे इन दिनो बडी तेजी से पवन चक्की लगाने का कार्य जारी है । पवन चक्की लगाने के दौरान जहा निर्माण कंपनी मनमानी से कार्य कर रही हे। वही शासकीय संपत्तियो को भी नुकसान पहुंचा रही है। सोमवार को आज ग्राम पंचायत भोपावर के उपसरपंच हेमंत दांगी के नेतृत्व मे ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की है। तो 15 मार्च को जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात द्विवेदी के द्वारा ग्राम पंचायत बिछीया के सरपंच एंव सचिव पत्र लिखकर पंचायत की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर पुलिस मे एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिये है। वैसे अभी तक पंचायत की और से इस संबंध मे कोई कार्यवाही नही की गई हे।


15 मार्च को जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात द्विवेदी ने पत्र क्रमांक 947/शिका.जांच/2024 के द्वारा ग्राम पंचायत बिछीया के सरपंच एंव सचिव को निर्देश देते हुये लिखा की पंचायत क्षेत्र मे पवन चक्की निर्माण आदित्य बिरला ग्रुप द्वारा किया जा रहा है। ग्राम पंचायत द्वारा बिना अनुमति के निर्माण कार्य किये जाने से पंचायत को पेयजल स्त्रोत को नुकसान पहुँचाया गया हें एंव प्राप्त शिकायत के अनुसार ग्राम पंचायत मे स्थित तालाब को क्षति पहुँचाई जा रही हेे। बिना अनुमति निर्माण कार्य करने एंव शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुॅचाने से एफआईआर दर्ज कराकर कार्यवाही से अवगत कराने को कहा था।
इस संबंध मे ग्राम  पंचायत बिछीया के सचिव जगदीश मछार ने बताया की 18 मार्च को जनपद पंचायत का पत्र मिला हैै। वही पवन चक्की कंपनी के द्वारा पंचायत को लिखित मे दिया गया हैै की जो भी क्षति हुई है उसे दुरुस्त किया जायेगा।

-

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें