ब्रेकिंग

अमरनाथ वैष्णोदेवी की यात्रा करके सकुशल लौटे 20 तीर्थयात्री ,सरदारपुर आगमन पर स्वागत किया

धाकड दर्शन यात्रा का धारसीखेडा, झींझोटा, राजोद मे जोरदार स्वागत किया

छावनेश्र्वर महादेव का भक्तों ने किया जलाभिषेक ,श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को भजन संध्या का होगा आयोजन

मां गायत्री महिला मंडल का कलश पूजन घर-घर जारी

सब जेल सरदारपुर की 'एक बंदी–एक पेड़' पहल बनी मिसाल , जिले की अन्य जेलों में भी शुरू होगा अभियान एवं सीड्स बॉल पहल

सूचना

: बारिश का क्रम रूका,कालीकराई बांध मे पानी की आवक थमी,माही बांध 2.70 मीटर खाली,राहत की बात यह की पिछले वर्ष की तुलना मे दोनों बांधो मे इस वर्ष अधिक संग्रहित हुआ जल

Admin

Tue, Aug 8, 2023

सरदारपुर। पिछले तीन चार दिनो से बारिश का क्रम थम सा चुका है। लेकिन राहत की बात यह है की पिछले वर्ष की तुलना मे बारिश का आंकड़ा इस वर्ष जरूर इस अवधि मे बढ़ चुका है। सरदारपुर तहसील मे माही परियोजना के मुख्य बांध एवं उप मुख्य बांध पर पिछले वर्ष की तुलना मे इस वर्ष अधिक मात्रा मे जल संग्रहित होकर दोनो बांध अपनी पुर्ण जलग्रहक्ष क्षमता को धारण करने की ओर अग्रसर है।

माही मुख्य बांध मे तो प्रतिदिन जल वृद्धि दर्ज हो रही है। लेकिन पिछले दो दिनो से कालीकराई बांध मे जल बढ़ोतरी की गति कम हो चुकी या यु कहे की बारिश थमने से रुक सी गई है।


माही परियोजना के एसडीओ जे.एस.बिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया की माही मुख्य बांध का जलस्तर 448.80 मीटर के लेवल को छू चुका है। जबकि गत वर्ष इस अवधि मे बांध का जलस्तर 443 मीटर के लेवल पर था । बांध की पुर्ण जलग्रहण क्षमता 451.50 मीटर है। इस प्रकार बांध 2.70 मीटर खाली है।
वही इस वर्ष माही मुख्य बांध स्थल पर 287 मिमी 11.48 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। जबकि गत वर्ष इस अवधि मे 247 मिमी बारिश मैन डेम पर दर्ज गई थी।


वही कालीकराई बांध पर इस वर्ष 390 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। जबकि गत वर्ष इस अवधि मे बांध स्थल पर 285 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। बांध के जलस्तर की बात करे तो 8 अगस्त को बांध का जलस्तर 470.10 मीटर के लेवल पर है। जबकी गत वर्ष इस अवधि मे बांध का जलस्तर 468.40 मीटर के लेवल पर था। बांध की पुर्ण जलग्रहण क्षमता 474.30 मीटर है। इस प्रकार बांध अब 4.20 मीटर खाली है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें