ब्रेकिंग

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

विद्या चिंतन, चरित्र व व्यवहार का निर्माण करती है-भागवताचार्य पं. शास्त्री

सूचना

: काली कराई के बांध के बाद अब माही मुख्य बांध के गेट कभी भी खोले जा सकते है,विभाग ने जारी की एडवाइजरी पिछले 4 घंटे मे बांध मे बडा 10 सेमी पानी

Admin

Mon, Aug 26, 2024

सरदारपुर। लंबे समय के बाद तहसील क्षेत्र मे बारिश का दौर जारी है कही पर तेज तो कही पर रिमझिम बारिश से मौसम मे ठंडक घुल चुकी है। वही सरदारपुर तहसील क्षेत्र मे स्थित माही परियोजना के दोनो बांध मे जल वृद्धि दर्ज हो रही है। काली कराई बांध के पूर्ण जलग्रहण क्षमता धारण करने के बाद किसानों के चेहरों पर खुशी देखी जा रही है। वही माही मुख्य बांध भी अपनी पुर्ण जलग्रहण क्षमता की और अग्रसर है। कालीकराई बांध के गैट खोलने के बाद माही मुख्य बांध मे तेजी से जल बढ़ोतरी हो रही है। जिसे देखते हुये जल संसाधन विभाग झाबुआ के द्वारा माही बांध के गेट कभी भी खोले जा सकते है जिसे लेकर विभाग के द्वारा एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है।


कालीकराई बांध स्थल पर 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे बांध का लेवल 474.10 मी. था वही बांध स्थल पर 646 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। दोपहर मे 2 बजे बांध का जलस्तर 474.20 मीटर आने पर बांध का एक गेट 30 सेमी तक खोला गया। जिसके कारण बांध  से 22.29 घनमीटर पानी माही नदी मे प्रवाहित हुआ। जिसके कारण 4 घंटे मे माही मुख्य बांध मे 0.10 मीटर पानी की आवक हो गई कालीकराई बांध के गैट खुलने एंव क्षैत्र मे हो रही बारिश को देखते हुये विभाग ने माही बांध के गैट खोलने को लेकर एडवाइजरी जारी की है।


जल संसाधन विभाग झाबुआ के कार्यपालन यंत्री विपिन पाटीदार ने बताया की वर्तमान मे माही मुख्य बांध का जलस्तर 450.10 मीटर है। बांध की पुर्ण  जलग्रहण क्षमता 451.50 मीटर है। कालीकराई बांध से माही नदी मे हो रही पानी की आवक एंव क्षैत्र मे हो रही बारिश को देखते हुये माही बांध के गेट कभी भी खोले जा सकते है। श्री पाटीदार ने बताया की इस संबंध मे चेतावनी जारी करते हुये माही मुख्य बांध के निचले क्षैत्र मे माही नदी के आस पास किसी भी प्रकार की गतिविधियां ना करने एंव तटीय क्षेत्र से दूरी बनाए रखने को कहा गया है। 

--

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें