ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: बड़ोदिया में ग्राम पंचायत द्वारा बनाई जा रही पुलिया से किसान के खेत मे होगा जल जमाव, किसान ने सरदारपुर में एसडीएम के नाम दिया आवेदन,सीएम हेल्पलाइन पर भी की शिकायत नहीं हुआ निराकरण

Admin

Tue, Jul 16, 2024

सरदारपुर। ग्राम बड़ोदिया में ग्राम पंचायत द्वारा बनाई जा रही पुलिया से किसान के खेत मे जल जमाव होने से किसान को नुकसान होगा। इसको लेकर किसान गोविंद पिता अंबाराम पाटिदार ने आज दिनांक 16 जुलाई 2024 को सरदारपुर में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम के नाम आवेदन दिया है। किसान गोविंद द्वारा दिए गए आवेदन में बताया कि ग्राम बडोदिया में पुलिया का निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा कराया जा रहा हैं।

पुर्व में उक्त पुलिया का पानी निकास खेत से अलग जा रहा था जिसमें कोई आपत्ति नही थी लेकिन वर्तमान में ग्राम पंचायत निर्माण ऐजेंसी द्वारा पानी निकासी के लिए पुलिया का पाईप खेत के सिधे सामने कर दिया गया जिससे बारिश का पानी आने के दौरान खेत मे जल जमाव होगा। जिससे खेती करने में व अन्य कार्य में परेशानी आएगी। किसान ने आवेदन में बताया कि पानी निकासी के चलते खेती की जमीन भी कट रही हैं जिससे खेती का रकबा कम हो रहा हैं। इस संबंध में 4 जुलाई को जनपद सीईओ को आवेदन दिया था तथा सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की गई। लेकिन कोई निराकरण नही हुआ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें