ब्रेकिंग

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

विद्या चिंतन, चरित्र व व्यवहार का निर्माण करती है-भागवताचार्य पं. शास्त्री

सूचना

: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के साथ लूट करने वाले आरोपियों को 72 घंटे में गिरफ्तार किया अमझेरा पुलिस ने, मोटर साइकिल मोबाइल और नगदी की जप्त 

Admin

Wed, May 29, 2024

               अमझेरा । फायनेस कंपनी के कर्मचारी के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को अमझेरा पुलिस ने 72 घण्टे में गिरफ्तार कर  मोटर साईकिल मोबाइल और नगदी रुपए जप्त कर लिए। 

लूट की घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसडीओपी आशुतोष पटेल ने बताया की दिनांक 25-05-2024 को फरियादी सचिदानन्द पिता नारायण प्रसाद पाण्डे जाति ब्राह्मण उम्र 27 साल निवासी ग्राम महुगढ तहसील बहरी थाना कोतवाली जिला सीधी व उसका साथी जामिर कादरी पिता जलील कादरी निवासी नजीराबाद जिला सतना दोनों हाल मुकाम धार रोड, शनि मंदिर के सामने मनावर दोनो श्री राम फायनेंस मनावर मे काम करते है जो दिनांक 25-05-2024 को किस्त लेने मोटर सायकल होण्डा सीबी साइन क्र.एमपी 53 एम जे 5470 से ग्राम केली गये थे जो वापस मनावर जाने के लिए ग्राम केली से निकले करीबन 1.30 बजे दिन मे ग्राम केलीकला के पास आम रोड पर एक मोटर साईकल पर तीन व्यक्ति आये व उसके चालक ने हमारी मोटर साईकल का पीछा कर हमारी मोटर साईकल के आगे गाडी अडाकर रोक दिया और मोटर साईकल क्र.MP53MJ5470 व दो मोबाईल व दो पर्स व 3000/- रुपये नगदी छिन कर ले गये है ।

                 फरियादी कि रिपोर्ट पर थाना अमझेरा पर अपराध क्रमांक 271/2024 दिनांक 25-05-2024  धारा 392 भादवि का दर्ज किया गया एंव प्रकरण कि गंभीरता को देखते हुवे एसपी  के आदेश से एक टीम गठित कि गई थी जिसने लगन व मेहनत से गोपनीय सूचना तंत्र सक्रिय करते हुवे दो संदिग्ध व्यक्ति.प्यारेलाल पिता निहालसिंह भँवर जाति भील उम्र 20 साल निवासी केलीकला ,विजय पिता बुलुर भाभर जाति भील उम्र 23 साल निवासी खनीअम्बा को थाना लाकर सख्ती से पुछताछ करने पर जिन्होने जुर्म करना स्वीकार किया तथा जिनसे छिपाकर रखे मोटर साईकल , मोबाईल व नगदी रुपये जंगल व घर से जप्त किये गये है ।         

आरोपियों को पकड़ने में  पुलिस अधीक्षक  मनोज कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  इन्द्रजीत बाकलवार एंव एस.डी.ओ.पी. आशुतोष पटेल के निर्देशन मे थाना प्रभारी अमझेरा निरीक्षक रविन्द्र कुमार बारिया के नेतृत्व तथा उनकी टीम उनि जयपाल बिल्लौरे , कार्य.सउनि.रामसिंह मुनिया, सउनि गणपत सिंह चौहान, आर.565 रामगोपाल बैरागी, आर.550 राहुल मण्डलोई , आर.539 प्रवीण गौरे आरोपीयो को गिरफ्तार करने एंव माल मश्रुका जप्त करने सराहनीय भुमिका रही है । 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें