ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: तेन्दूपत्ता संग्रहण कार्य से हमारे वनवासी भाईयों को रोजगार मिलता है- मीणा


तेन्दूपत्ता शाखकर्तन कार्यशाला व क्रेता विक्रेता सम्मेलन का हुआ आयोजन

धार । वाटनीकल गार्डन, देलमी धार में जिला पंचायत सीईओ केएल मीणा की उपस्थिति में तेन्दूपत्ता शाखकर्तन कार्यशाला आयोजित की गई । वन मंडल अधिकारी जी.डी.वरवड़े ने बताया कि
इस कार्यशाला में क्रेता-विक्रेता सम्मलेन भी साथ आयोजित हुआ। पेसा एक्ट नियम 2022 के तहत जिन ग्रामसभाओं द्वारा तेन्दूपत्ता क्रय करने हेतु प्रस्ताव पारित किये है,उनके द्वारा क्रय किया जाने वाला तेन्दूपत्ता कैसे विक्रय किया जावे, इस संबंध में जानकारी दी गई। कार्यशाला में क्रेता पक्ष की ओर से रॉयल एजेन्सी धार एवं श्रेय जैन इन्टरप्रायजेस के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यशाला में उपस्थित ग्राम सभा के सदस्यों, तेन्दूपत्ता सहकारी समितियों के प्रबंधकों, नोडल अधिकारी को शाखकर्तन का प्रशिक्षण भी दिया गया।
कार्यशाला में सीईओ श्री मीणा ने कहा कि तेन्दूपत्ता संग्रहण कार्य से हमारे वनवासी भाईयों को रोजगार मिलता है। वनों से प्राप्त होने वाली मुख्य गौण वनोपज तेन्दूपत्ता संग्रहण क्यों जरूरी है? वनों में रहने वाले वनवासी भाईयों के लिए जीविकोपर्जन का एक मुख्य साधन, जोकि वन से ही प्राप्त हो जाता है। इसके लिए शासन ने न्यूनतम समर्थन मूल्य 3000 रूपये प्रत मानके बोरा रखा गया है, जो मई के महीने मेंआजीविका को संभल प्रदाय करता है। धार जिले में कुल 23 ग्राम सभाओं द्वारा तेन्दूपत्ता संग्रहण हेतु प्रस्ताव पारित किये गये हैा
कार्यशाला में सभी लघुवनोपज समितियों के नोडल अधिकारी, पूरे जिले के सभी रेंज आफिसर एवं प्रबंधक, क्रेता प्रतिनिधि पेसा एक्ट अंतर्गत तेन्दूपत्ता विपणन करने वाली ग्राम सभाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें