ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: पश्चिमी क्षेत्रीय संभाग स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए दल रवाना

Admin

Sat, Sep 9, 2023

सरदारपुर। पश्चिमी क्षेत्रीय संभाग स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए दल रवाना हुआ। जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता सी एम राइस सरदारपुर में चयनित खिलाड़ी अब पश्चिमी क्षेत्रीय संभागीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता शिवगढ़ रतलाम में दिनांक 10 एवं 11 सितबंर को आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे ।

प्रतियोगिता में 15 बालिका वर्ग में 14 ,17, 19 आयु वर्ग की तथा 15 बालक वर्ग में 14, 17, 19 आयु वर्ग के खिलाड़ी छात्र-छात्राएं भाग लेंगे । बालिका वर्ग में शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल राजगढ़ की 04 छात्राएं तथा सी एम राइस सरदारपुर की 06 छात्रों सहित , वहीं बालक वर्ग में सी एम राइस के 15 बालक 14 ,17, 19 आयु वर्ग के भाग लेंगे । जिला धार से जो दल रवाना हुआ उसमें टेबल टेनिस कोच के रूप में अश्विनी कुमार दीक्षित बालक कोच , सीमा यादव बालिका कोच एवं दल के मैनेजर निसार खान दल के साथ शिवगढ़ रतलाम जाकर खिलाड़ियों को सहभागिता दिलाएंगे ।

विकास खंड शिक्षा अधिकारी सुनील ओस्तवाल , बालक हायर सेकेंडरी राजगढ़ प्राचार्य जे.पी. मंघानिया, जब्बर पटेल प्रिंसिपल सी एम राइस , संजय दीक्षित खेल परिसर सरदारपुर , कामेश सतपुड़ा प्राचार्य माडल हायर सेकेंडरी स्कूल सरदारपुर ने शुभकामनाएं दी ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें