ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: गुरु पूजन कार्यक्रम संपन्न, शिक्षकों का किया सम्मान

Admin

Tue, Jul 23, 2024


अमझेरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अमझेरा द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरु पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्राचार्य सैफुद्दीन शेख व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धार नगर सह मंत्री विशाल बन्ना उपस्थित रहे । कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद जी का पूजन किया गया। जिसके पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ किया l

छात्रों को संबोधित करते हुए एबीवीपी सह मंत्री विशाल सोलंकी ने गुरु के महत्व पर श्लोक के माध्यम से प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि गुरु ब्रह्म, विष्णु, महेश तीनों से ऊपर है हमारे शास्त्रों में भी गुरु को सबसे अधिक पूज्यनीय बताया है । जन्म हमे माता-पिता नें दिया है प्रथम गुरु वो है , वही द्वितीय गुरु जिससे हम शिक्षा अर्जित करते है
हमें गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए शिक्षा ग्रहण करने के साथ हमे अपने विद्यार्थी जीवन में अपने आचरण का भी ध्यान रखना चाहिए।

कार्यक्रम में परिषद के देवेंद्र सिंह शेखावत, अथर्व पंडित, उज्जवल गोस्वामी विनय,वामदेव, ऋषि, पुष्कर, कनिष्क, अन्य कार्यकर्ता के द्वारा समस्त स्टाफ को श्रीफल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। जिसमें स्कूल का समस्त स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद थे
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अजय शर्मा द्वारा किया गया

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें