ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: छात्रनेता गौरव साहू राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य का हुआ भव्य स्वागत

Admin

Sun, Dec 17, 2023

राजोद ।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का चार दिवसीय 69वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में संपन्न हुआ। जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धार जिले की सरदारपुर तहसील के राजोद गाँव के गौरव साहू को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।

एक छोटे से गांव से निकलकर अपनी मेहनत , कर्मठता के दम पर नगर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचने में काफी संघर्ष किया है। गौरव साहू ने 2016 से नगर , तहसील , जिले व प्रांत के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर छात्रहितों के लिए निरंतर संघर्ष कर उन मुद्दो को प्रभावी रूप से उठाया। युवाओं में राष्ट्रवादी विचारधारा को लेकर गौरव ने जिला संयोजक के रूप में धार जिले के विभिन्न स्थांनो पर प्रवास कर विद्यार्थियों को अभाविप से जोड़कर राष्ट्र प्रथम की भावना को विकसित किया है व संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का प्रयास किया है।

गौरव साहू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त होने पर क्षेत्र के विद्यार्थियों व शिक्षा क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। गौरव की नियुक्ति पर राजोद नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा वाहन रैली निकाल कर भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अधिवेशन अधिवेशन में भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह , इंडिया टीवी संपादक रजत शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। गौरव साहू की नियुक्ति पर धार जिले के कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं देकर हर्ष व्यक्त किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें