ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: ओंकारेश्वर से अमझेरा तक तूफानी डाक कावड़ यात्रा एक दिन मे 180 किमी 9.30 घंटे मे तय किया सफर

Admin

Tue, Jul 30, 2024


अमझेरा। राजपुरा अमझेरा के तूफानी डाक कावड़ यात्रा संघ द्वारा द्वितीय वर्ष की दौड़ कावड़ यात्रा ओंकारेश्वर से अमझेरा के राजराजेश्वर महादेव तक निकाली गई । यात्रा संयोजक मोहन राठौर चालनी ने बताया कि रविवार को संघ के 70 सदस्यों का दल ओंकारेश्वर रवाना हुआ। सावन माह के दूसरे सोमवार को प्रातः 4 बजे नर्मदा से जल भरकर विधिविधान से पूजा अर्चन कर यात्रा प्रारंभ की गई। 13-13 सदस्यों का दल बारी बारी से यात्रा को बारिश के चलते हुए भी घाट व अंधेरे का सामना करते हुए आगे बढ़ते रहे। यात्रा बड़वाह, मंडलेश्वर,महेश्वर,धामनोद,गूजरी ,धार तिरला , मांगोद होते हुए भगवान राजराजेश्वर पर जलाभिषेक कर आरती की गई। यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
180 किलोमीटर की यात्रा 9 घण्टे 30 मिनिट में सम्पन्न की गई ।गतवर्ष उज्जैन क्षिप्रा के जल से 150 किलोमीटर की यात्रा कर 1 ही दिन में 7 घण्टो में भगवान राजराजेश्वर महादेव का अभिषेक किया गया था।


क्षेत्र की अनूठी कावड़ यात्रा, बिना रुके चलती हे यात्रा
तूफानी डाक कावड़ यात्रा जैसा की नाम से हि स्पष्ट होता है ये क्षेत्र की अनूठी कावड़ यात्रा है जो बिना किसी स्टाप के पुरी होती है । 13 सदस्यों का ग्रुप बनाकर 100 मीटर पर युवा पहले से खड़े रहते हे जैसे हि अन्य युवक कावड़ लाकर देता हे वैसे हि युवा दौड़ना प्रारम्भ करते हे यही क्रम समापन होने तक चलता रहता है । युवाओं को वाहन से अगले स्थान पर वाहनों से छोड़ा जाता है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें