ब्रेकिंग

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

विद्या चिंतन, चरित्र व व्यवहार का निर्माण करती है-भागवताचार्य पं. शास्त्री

सूचना

: भारत आदिवासी पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडियार के साथ रतलाम के अस्पताल मे दुर्व्यवहार को लेकर सरदारपुर मे पार्टी के प्रदेश सचिव राजेन्द्र गामड के नेतृत्व मे सौपा ज्ञापन

Admin

Mon, Dec 9, 2024
सरदारपुर । मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा क्षेत्र से भारत आदिवासी पार्टी विधायक कमलेश्वर डोडियार के साथ जिला अस्पताल रतलाम में पदस्थ डाक्टर द्वारा किए गए दुर्व्यवहार को लेकर सोमवार को भारत आदिवासी पार्टी के प्रदेश सचिव राजेंद्र गामड़ के नेतृत्व में सरदारपुर में एसडीएम कार्यालय पर  तहसीलदार मुकेश बामनिया को ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि विधायक कमलेश्वर डोडिया के साथ दुर्व्यवहार करने वाले डॉक्टर के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने जान से मारने की धमकी देने, जातिसूचक गालियां देने, एवं झूमाझपटी करने संबंधित धाराएं बढाकर तत्काल गिरफ्तार करते हुए  डॉक्टर को निलंबित कर सेवा समाप्त करने की कार्यवाही की जाए। अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की रहेगी। इस दौरान काना कटारे, राजू डामर, राकेश सिंगार, रामलाल मेडा, अनिल वसुनिया, देवानन्द खराड़ी, सार्थक भूरिया, संदीप भूरिया सहित अन्य समाजजन, कार्यकर्ता व जयस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें