ब्रेकिंग

पेड़ पानी को सीधे धरती में उतारने का कार्य करती हैं- प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

सूचना

: श्री  शनिदेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तृतीय वर्षगांठ के  अवसर कलश यात्रा के साथ श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ

Admin

Sat, May 24, 2025
राजोद।  श्री नवगृह शनिदेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तृतीय वर्षगांठ अवसर पर मंदिर पर नव कुंडीय श्रीराम मारुति महायज्ञ प्रारंभ हुआ। इसके पुर्व शनिवार को प्रातः 9 बजे एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा की शुरुआत रानीखेडी स्थित जय माँ विश्वैशरी माता जी मंदिर से हुई जो मुख्य मार्ग, चामुण्डा चौक, बस स्टैंड, सुतारगली,धोबीवडली, गांधी चौक,आथमनावास ,कोटेश्वरीनदी होते यज्ञ स्थल पर पहुंची यात्रा में आगे दो घुडसवार बालक हाथों में धर्म पताका लिए हुए बेठ थे। वही एक युवक हनुमानजी की पताका हाथो मे लिए हुए था। पिछे महिलाएं, बालिकाए सिर पर कलश धारण किए कतारबद्ध होकर पैदल चल रही थी।बैंड बाजो के साथ निकाली गई यात्रा मे युवा डांडिया खेल रहे थे वही बालिकाए गरबा रास खेल रही थी। कलशयात्रा का जगह जगह शीतल पेय पिलाकर स्वागत किया गया।यात्रा मे श्री रामबोला धाम मंदिर के महंत गणपतदास महाराज मुख्य रूप से साथ थे। बडी संख्या में लोग शामिल हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें