ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: राजगढ़ मे बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित मसाला पिसाई कारखाना सील मिलावट की जाँच हेतु 5 नमूने लिए,156170 रूपये की सामग्री की जप्त

Admin

Thu, Apr 4, 2024


सरदारपुर । कलेक्टर  प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन के दल  द्वारा धार जिले में मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत राजगढ़ के आजाद मार्ग, हाथीवाले मंदिर के पीछे, वार्ड क्रमांक 15, राजगढ, स्थित जय बिजासन किराना नाम से संचालित मिर्ची पिसाई कारखाना का निरीक्षण किया गया। । इस दौरान इंदौर निर्मित हीरा ए वन हल्दी पाउडर 10 किलो के भारती पैक में 62 पैक विक्रय हेतु पाए गए जिसका विक्रय किया जा रहा था। मौके पर दले एवं खड़े मसाले भी विक्रय हेतु भंडारित पाए गए। मौके पर मिर्ची पिसाई कारखाने के संयंत्र में कुल 40 हॉर्स पावर क्षमता की 4 बिजली से संचालित मोटर्स पाई गई। संचालक रमेश चंद्र राठौड़ ने संयत्र की प्रतिदिन पिसाई क्षमता 500kg बताई। पिसाई कारखाने में खड़ी मिर्ची लगभग 12 क्विंटल पाई गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा निर्माण उपरांत विक्रय हेतु भंडारित लाल मिर्च पाउडर के 2 नमूने, मिर्ची निर्माण में उपयोग किए जा रहे रिफाइंड सोयाबीन ऑयल का 1 नमूना, हीरा A 1 ब्रांड हल्दी पाउडर एवं काली मिर्च का नमूना जांच हेतु लिए गए है।


    रमेश चंद्र राठौड़ के पास  मसाला पिसाई निर्माण हेतु खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अनतर्गत अवश्यक लाइसेंस नहीं पाया गया, जिसके कारण खाद्य सुरक्षा अधिकारी के द्वारा पिसाई कारखाना परिसर को सील किया गया। मौके पर लाल मिर्च पाउडर 166 किलो, काली मिर्च 19 किलो, एवं हीरा A 1 हल्दी पाउडर 618 किलो जप्त की । जप्त सामग्री की कुल कीमत 156170 रूपए है। मसाला  पिसाई कारखाना संचालित करने हेतु अवश्यक खाद्य लाइसेंस नहीं होने के कारण कारखाना को सील किया गया।
सम्बंधित कारोबारकर्ताओ के विरुद्ध बिना लाइसेंस खाद्य व्यापार करने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 31 एवं 63 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें