ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: राजपुरा प्रीमियर लिग कि विजेता बनी सिद्धिविनायक, 5 दिवसीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

Admin

Wed, Jun 4, 2025
अमझेरा। ग्राम राजपुरा मे आई पी एल कि तर्ज पर राजपुरा प्रीमियर लिग का आयोजन किया गया। कमेटी के सचिन मौलवा, लोकेश हामड ने बताया कि हरि ओम क्रिकेट क्लब के तत्वाधान मे राजपुरा के मैदान पर रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे आई पी एल कि तर्ज पर 6 टीम शामिल कि गई थी। टूर्नामेंट मे अमझेरा राजपुरा के 90 से अधिक खिलाड़ियों के द्वारा पंजीयन करवाया था। जिसमे राज ट्रेडर्स, सिधिविनायक, नारायण नर्सरी, आजाद इलेवन, विनायक कृषि सेवा केंद्र, कन्हा इलेवन टीमों ने भाग लिया। 6 टीमों के मालिकों द्वारा कप्तानो के साथ मिलकर बोली लगाकर खिलाडी चुने गए। जिसके बाद लिग मैच प्रारम्भ हुए। प्रत्येक टीम ने निर्धारित पांच मैच खेले। अंक तालिका के हिसाब से चार टीमों ने सेमीफाइनल मे प्रवेश किया। मंगलवार रात्रि मे पहला सेमीफाइनल मुकाबला आजाद इलेवन और सिद्धिविनायक टीम के बिच खेला गया जिसमे सिधिविनायक विजेता हुई। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला नारायण नर्सरी और विनायक इलेवन के बिच खेला गया जिसमे विनायक विजेता बनी। फाइनल मुकाबला सिद्धि विनायक ओर विनायक कृषि सेवा के बिच हुवा जिसमे विनायक कृषि सेवा नें 8ओवर मे 106 रन बनाए जिसमे सिद्धि विनायक नें 6ओवर मे फाइनल मुकाबला जीत लिया मेन ऑफ़ द मैच फाइनल जीतू सोलंकी और मेन ऑफ़ द सीरीज गजेंद्र जेजगया और ऑरेंज केप लोकेश हामड को शील्ड दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अथिति संजय बघेल पूर्व जिला पंचायत सदस्य की और से 21000 रूपये विजेता टीम को और द्वितीय पुरस्कार शुभम दीक्षित की और से 11000 रूपये दिए गए। इस दौरान धीरज भायल, भगीरथ कोतवाल, मोहनलाल चौधरी, अजय उप सरपच ,दीपक हमाड़ ,ललित सोलंकी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें