ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: बैंड-बाजो के साथ निकली शिव महापुराण की शोभायात्रा,जगह-जगह पुष्पवर्षा से किया भव्य स्वागत

Admin

Wed, Jul 26, 2023

 

अमझेरा - बुधवार को श्रीराम मंदिर से शिव महापुराण की शोभायात्रा बैंड बाजो और बग्घी के साथ के साथ निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलीत हुए वहीं महिलाए एक जैसी लाल चुनरी की साड़ी में ड्रेस कोड के साथ शामिल हुई । यात्रा के आगे घोड़े पर बालिका पारपंरिक वेषभुषा में ध्वज लेकर चल रही थी साथ ही कई श्रद्धालु हाथों में केसरिया पताका लेकर चल रहे थे ।

शोभायात्रा में कथाकार वासुदेवजी शर्मा सुसज्जित बग्घी में सवार होकर चल रहे थे वहीं श्रद्धालुजन अपने सिर पर पौथी लेकर चल रहे थे ।  यात्रा का नगरजनों के द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर  स्वागत किया वहीं खंडेलवाल परिवार,माहेष्वरी परिवार के द्वारा श्रद्धालुओं को केसरिया दुध वितरित कर स्वागत किया । रास्ते भर महिलाओं के द्वारा भक्ति गीतों पर आकर्षक गरबा-नृत्य की प्रस्तुती दी गई।

शोभायात्रा श्रीराम मंदिर से प्रारंभ होकर नृसिंह मार्ग,चारभुजानाथ मंदिर होते हुए कुशवाह समाज की धर्मषाला पहुंची जहॉ यात्रा का समापन किया गया। जिसके बाद शिवपुराण कथा प्रारम्भ हुई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें