ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

: विशाल कलश यात्रा के साथ सातदिवसीय श्रीमद्भागवत प्रारंभ

Admin

Tue, Apr 25, 2023


राजोद।। मगंंलवार को सातदिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा यज्ञ कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई ।यात्रा की शुरुआत बस स्टैंड स्थित श्री सिद्धि विनायक गणेशजी मंदिर से हुई जो सदर बाजार, धोबीवडली, गाँधी चौक, चामुण्डा चौक मुख्य मार्ग से होते श्री रामबोला धाम मंदिर कथा स्थल पर पहुंची।

यात्रा में महिलाएं एवं बालिकाएं सिर पर कलश धारण किए हुई थी कथा परिक्षित डॉ सुमित मिश्र तथा डॉ पूजा मिश्र भागवत पोथी को सिर पर धारण किए हुए थे ।जगह -जगह पर श्रद्धालुओं ने पोथी का पूजन अर्चन किया।आगे- आगे दो घुडसवार ध्वज पताका लिए हुए थे।पीछे बैंड बाजे की धुन पर बालिकाए गरबा रास किए हुए चल रही थीं।वही एक श्रद्धालु हनुमानजी की पताका लिए हुए चल रहा था।पीछे चल रहे रथ मे पं. राम अवतार महाराज जी अयोध्या पुरी, रामबोला धाम के महंत गणपत दास महाराज,तथा अन्य रथ मे डॉ एस.के. मिश्र,केडी गिरी, राजु देराश्री जी आदि बैठे थे ।यात्रा का जगह -जगह शीतल पेय पिलाकर स्वागत किया।रास्ते भर तोप से पुष्प वर्षा की गई ।

कथा वाचक पं. राम अवतार महाराज ने कथा के प्रथम दिन भागवत कथा का महात्म्य बताते हुए कहा कि कथा श्रवण ही सद्कर्म है तथा कथा श्रवण करने कोई भी आ सकता है चाहे वह अमीर हो या गरीब कथा को राजा महाराजो ने भी श्रवण किया है।आज नकली असली पर हावी है नकली का आवरण देखकर लोग असली की ओर ध्यान नही दे रहे हैं।पं. राम अवतार ने कहा कि बिना ज्ञान के भक्ति अधूरी है भक्ति में ज्ञान का होना आवश्यक है।भक्ति भगवान का स्वरूप है। भगवान तो सर्वव्यापी हैं।। पं.राम अवतार जी ने कहा कि भगवान के प्रति विशेष राग हो जाना ही वैराग्य है। कथा सुनने बडी संख्या मे श्रद्धालु पहुचे।कथा समय 12 से 4 बजे तक है।।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें