ब्रेकिंग

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में परिवाद खारिज, अदालत ने नहीं पाया प्रथम दृष्टया आधार

सूचना

: पुलिस एवं सेना भर्ती प्रशिक्षण हेतु चयन प्रक्रिया का हुआ आयोजन 30 युवाओ का किया चयन

Admin

Sat, May 13, 2023

सरदारपुर। अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के युवकों को पुलिस एवं फौज में भर्ती हेतु तहसील मुख्यालय स्थित आदिवासी बालक खेल परिसर मैदान पर 15 मई से 15 जून तक निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण हेतु शनिवार को दो चरण में चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसमें 30 युवाओं का चयन किया गया।

धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के मार्गदर्शन में एवं एसडीएम राहुल चोहान के निर्देशन में चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसमें 18 वर्ष से 33 वर्ष पुलिस हेतु एवं 17 वर्ष 6 माह से 21 वर्ष फौज की भर्ती हेतु दो चरण में चयन प्रक्रिया हुई। प्रथम चरण में हाइट, वेट, चेस्ट एवं द्वितीय चरण में फिजिकल एक्टिविटीज गोला फेंक, ऊँची कूद आदि खेल परिसर मैदान पर करवाई जाकर युवाओं का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में धार जिले के साथ ही आसपास जिले से करीब 400 युवाओं ने पंजीयन करवाया था।

सीएम राइज प्राचार्य जबर सिंह पटेल ने बताया की चयन प्रक्रिया में एसडीएम राहुल चोहान, एडी आनंद कुमार पाठक धार, बीईओ सुनील ओस्तवाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी राधेश्याम गढ़वाल, सरदारपुर थाने के एसआई पेमा भूरिया, मुख्य रूप से मौजूद रहें। इस दौरान कोच सीमा यादव कोच, पीटीआई संजय दीक्षित, शैलेंद्र पाल, नरेंद्र डांगी, राजेंद्र राठौर, विजय व्यास धार, निसार खान , हनीफ खान, गुड्डा भाबर अमझेरा, डीके परमार, नूर सिंह बघेल, हरी सिंह सोलंकी, हरिनारायण आदि ने उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया। चयनित प्रशिक्षणार्थियों हेतु प्रशिक्षण स्थल पर आवास, भोजन, चाय, नाश्ता की निशुल्क व्यवस्था रहेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें