ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: लापरवाहो पर SDM सख्त,लाखों रुपये मूल्य की सैकडो साईकले भंगार मे तब्दील होने के मामले मे SDM राहुल चौहान ने किया जांच दल गठित,होगी सख्त कार्यवाही

Admin

Thu, Sep 7, 2023

सरदारपुर । सरकार भले ही समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान के लिये प्रतिबद्ध है। लेकिन सिस्टम मे बैठे कुछ लापरवाहो के कारण आज भी पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

पैदल आने वाले विद्यार्थियों के लिये सरकार ने निशुल्क साइकिल बांटने के लिये योजना आरंभ की थी लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही की चलते समय पर कई विद्यार्थीयो को इसका लाभ तक नहीं मिल पाया है। सरदारपुर तहसील मे वर्ष 2022-2023 मे करीब 300 साइकिले दूरस्थ अंचल से आने वाले विद्यार्थियों को बांटने के लिये भेजी गई थी ।

विगत दिवस एक अखबार मे इसे लेकर खबर भी प्रमुखता के साथ प्रकाशित की गई थी। खबर पर एसडीएम राहुल चौहान ने स्वत संज्ञान लेकर मामले की जांच को लेकर तहसीलदार मुकेश बामनिया की अध्यक्षता मे जांच दल गठित कर दिया है। जांच दल मे खंड शिक्षा अधिकारी सुनिल ओस्तवाल एवं राजस्व निरीक्षक श्री सोनी भी शामिल है।

जांच दल को तीन दिवस मे जांच कर संपुर्ण रिपोर्ट देने को कहा गया है। एक साल मे यह साइकिले जंग खाकर भंगार मे तब्दील होती जा रही है। इसमें सबसे बडी हास्यास्पद बात यह है की लाखों रुपये मूल्य की यह सैकड़ों साइकल विद्यार्थियों को बांट नहीं पाये और अब इनकी रिपेयरिंग के लिये बजट की मांग कर ली गई है।


एसडीएम राहुल चौहान ने बताया मामला गंभीर है। शासन की योजना का समय पर लाभ मिलना चाहिए लेकिन विद्यार्थियों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है। जांच दल गठित किया गया है लापरवाही पर सख्त कार्यवाही की जायेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें