ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: चुनावी प्रशिक्षण मे एसडीएम मेघा पवार ने करवाया नवाचार,प्रशिक्षणार्थियों के बौद्धिक ज्ञान को परखने के लिये चक्र के माध्यम से जाने प्रश्नों के उत्तर

Admin

Thu, Apr 4, 2024

आरिफ शेख
सरदारपुर। धार जिले मे सरदारपुर तहसील नवाचार के क्षेत्र मे एक अलग ही पहचान रखती है। पिछले दो दशक से भी अधिक समय से सरदारपुर तहसील में पदस्थ रहे युवा एसडीएम ने ऐसे कई नवाचार किये जिसकी प्रदेश स्तर तक सराहना हुई है।
एक माह पूर्व सरदारपुर मे पदस्थ हुई एसडीएम मेघा पवार की भी गिनती भी ऐसे अधिकारियों मे होने लगी है। कार्य के प्रति गंभीर एसडीएम मेघा पवार ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों से लेकर स्वीप गतिविधियों मे जिस सक्रियता के साथ कार्य किया वह काबिले तारीफ है।

यही नही तहसील मुख्यालय पर 1600 से अधिक कर्मचारियों एंव अधिकारीयो के प्रशिक्षण के दौरान उन्होने एक नवाचार कर प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणार्थियों के बौद्धिक ज्ञान को परखने के लिये स्वीप गतिविधियों के तहत विभिन्न प्रश्नों को तैयार कर उन्हे एक चक्र पर अंकित किया गया। चक्र को घुमाने पर जहां चक्र की सुई ठहर जाती उस प्रश्न का उत्तर प्रशिक्षण लेने वाले कर्मचारी से हा या ना मे लिया जाता है। जो एक नये नवाचार के रूप मे देखा जा रहा हैै। इस तरह के नवाचार की शुरुआत जिले मे सरदारपुर तहसील से हुई हे


टीम वर्क के साथ कार्य करने मे विश्वास रखने वाली एसडीएम मेघा पवार के साथ स्वीप टीम के सहायक स्वीप नोडल अधिकारी अश्विनी दिक्षीत भी कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ दे रहे है। आने वाले दिनो मे तहसील क्षैत्र के कई प्रमुख बडे गांवो मे स्वीप गतिविधीयो के अंतर्गत और भी नये नवाचार युवा एसडीएम मेघा पवार के नेतृत्व मे देखने को मिलेगे।
एसडीएम मेघा पवार ने चर्चा के दौरान बताया की प्रशिक्षण के दौरान यह नवाचार किया गया है। जिसके द्वारा प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों के बौद्धिक ज्ञान को भी परखा जा रहा हें आपने बताया की शुक्रवार को राजगढ मे महिला सशक्तिकरण को लेकर जो आयोजन हो रहा है वहा पर भी इस नवाचार का परखा जायेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें