ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: लोकसभा चुनाव के तहत तीन दिवसीय मतदान प्रशिक्षण के दूसरे दिन करीब 540 अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण, एसडीएम ने किया निरीक्षण,मतदाता जागरूकता अभियान एवं स्वीप प्लान की गतिविधिया भी जारी

Admin

Wed, Apr 3, 2024

सरदारपुर। लोकसभा चुनाव के तहत सरदारपुर की माडल स्कूल में अधिकारियों व कर्मचारियों का 3 दिवसीय प्रशिक्षण जारी है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन बुधवार को करीब 540 अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सहायक रिटर्निंग आफिसर एवं एसडीएम मेघा पवार द्वारा प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया। एसडीएम ने प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि प्रशिक्षण को गंभीरता पूर्वक ले एवं अपने डाउट्स को मास्टर ट्रेनर से पूछ कर क्लियर करें ताकि मतदान वाले दिन कोई समस्या ना आ सकें।

स्वीप सहायक नोडल अधिकारी एवं मीडिया प्रभारी अश्विनी दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि मॉडल स्कूल सरदारपुर के 6 कक्षों में प्रशिक्षण संपन्न किया जा रहा है। प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे और 2 बजे से शाम 5 बजे तक दो चरणों में दिया जा रहा है।साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान एवं स्वीप प्लान के तहत प्रशिक्षण लेने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को अपने मताधिकार का उपयोग करने एवं लोगों को प्रेरित करने हेतु शपथ भी दिलाई जा रही है।

इस दौरान तहसीलदार मुकेश बामनिया, महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी कमल सिंह निगवाल, नायब तहसीलदार एवं प्रशिक्षण प्रभारी पंकज यादव, मास्टर ट्रेनर जेपी मांधनिया, नारायण काग, हेमंत राठौड़ शाखा प्रभारी, राजेश सोलंकी ,अनिल खपेड, राजेश जामनिया, गंभीर गोयल सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें