ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

: चलित पशु चिकित्सा एंबुलेस का  एसडीएम  ने किया शुभारंभ,टोल फ्री नंबर पर काल करके ले सकेंगे लाभ

Admin

Tue, May 16, 2023

सरदारपुर। सरदारपुर तहसील के ग्राम फुलगावडी मे मंगलवार को एसडीएम राहुल चौहान के द्वारा चलित पशु चिकित्सा एम्बुलेंस का शुभारंभ किया गया। दूरस्थ ग्रामीण अंचलों के लिए उक्त सेवा काफी लाभकारी साबित होगी। शुभारंभ अवसर पर स्थानीय गौशाला मे एसडीएम राहुल चौहान ने सबसे पहले गौ माता का पूजन किया उसके बाद चलित एंबुलेंस का शुभारंभ किया।

खंड पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डाॅ दिलीप गामड ने उक्त योजना के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि उक्त योजना का शुभारंभ एसडीएम राहुल चौहान के द्वारा किया गया है। सरदारपुर तहसील के ऐसे ग्रामीण अंचल जहा पर पशु चिकित्सालय नही है वहा के पशु पालक टोल  फ्री नंबर 1962 पर कॉल करके उक्त सेवा का लाभ ले सकते है। इसके लिए 150 रू शुल्क भी  निर्धारित किया गया है। पशु के बीमार होने पर उक्त  एंबुलेंस घर पर जाकर पशु का उपचार करेगी। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें