ब्रेकिंग

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

विद्या चिंतन, चरित्र व व्यवहार का निर्माण करती है-भागवताचार्य पं. शास्त्री

सूचना

: मानस एकेडमी बिड़वाल द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

Admin

Wed, Jan 15, 2025
कड़ोदकला । मानस एकेडमी स्कूल में तीसरी वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में कक्षा 2 से 12 तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों को समाहित करते हुए मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
स्वास्थ्य जांच, सुरक्षा, स्मार्ट गांव, अक्षय ऊर्जा, भाषा क्षेत्र में कहानी सुनाना, पर्यावरण की रक्षा, अपराध स्थल जांच में गणित का उपयोग आदि विषयों पर विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यार्थियों द्वारा बनाया गया अक्षरधाम मंदिर का मॉडल प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण रहा। इस अवसर पर हस्त शिल्प की प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी के अलावा विद्यार्थियों द्वारा नृत्य व संगीत की प्रस्तुतियां भी दी गईं।
यह वार्षिक प्रदर्शनी सभी के लिए निःशुल्क व खुली थी। प्रदर्शनी में कोद व बिड़वाल के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों सहित 800 से अधिक पैरेंट्स , अतिथि आदि ने भाग लिया।
प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडलों व विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की। अतिथियों से बातचीत करते हुए स्टाफ व विद्यार्थियों ने अमूल्य अनुभव प्राप्त किया। छात्र, कर्मचारी और प्रबंधन अतिथियों और समुदाय के सहयोग के लिए विद्यालय के लिए चेयरमैन श्री श्रीकांत
वलेरू ने सभी आभार प्रकट किया साथ ही उन्होंने बताया कि इस विज्ञान प्रदर्शनी का उदेश्य विद्यार्थियों में कला व कौशल का निर्माण करना है।
यह जानकारी संस्था की निदेशक श्रीमती गुंजन ठाकुर वलेरू ने दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें