ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: सरदारपुर तहसील के राजोद एंव राजगढ मे स्कूल बसों एवं बच्चों को लाने ले जाने वाले चार पहिया वाहनों की चैकिग की ,स्कूल संचालकों एवं बस ड्राइवरों को गाइडलाइन पालन करने की दी हिदायत

Admin

Thu, Jul 4, 2024

सरदारपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशन पर नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होते ही जिले भर में स्कूल बसों की चैकिंग एवं बच्चों को लाने ले जाने वाले चार पहिया वाहनों की चैकिंग का अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत गुरुवार को ट्रेफिक सूबेदार नितेश राठौर एवं टीम द्वारा राजगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित निजी की स्कूल बसों की चैकिंग की गई। वही राजोद मे टीआई एचएस रावत के द्वारा पुलिस बल के साथ वाहनो की चैकिग कर चालको को नियम पालन की हिदायत दी गई
तथा स्कूल बस सुरक्षा के निर्देश देते हुए कहा कि स्कूल बस में पर्याप्त सुरक्षा उपकरण तथा सीट बेल्ट, प्राथमिक सहायता बॉक्सश् अग्निशामक यंत्र, गति नियंत्रक(स्पीड गवर्नर) एवं जीपीएस इत्यादि होने चाहिए एवं बस चालक को कम से कम 5 वर्ष का अनुभव तथा वैध लाइसेंसधारी होना चाहिए। स्कूल वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चे नहीं होना चाहिए।


सरदारपुर एसडीओपी आशुतोष पटेल ने बताया कि अभियान में प्रारंभिक स्तर पर सुरक्षा संबंधी सभी निर्देशों के बारे में स्कूलों में पंपलेट वितरित कर स्कूल संचालकों एवं स्कूल के बस ड्राइवरों समझाइश दी गई है। अभियान के आगामी दिनों में सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन न होने की स्थिति में वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें