ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: सरदारपुर अनुभाग मे बिना परमिट के दौड़ते स्कूली वाहनों पर आरटीओ ने कसा शिकंजा,राजगढ़ और राजोद मे 75 से अधिक वाहनों की जांच कर बिना फिटनेस व बिना परमिट के 4 वाहनों को किया

Admin

Wed, Jul 10, 2024


सरदारपुर। जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा एवं जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में संपूर्ण धार जिले में शैक्षणिक संस्थाओं के द्वारा उपयोग किए जा रहे हैं वाहनों की सघनता से चेकिंग की जा रही है। आज बुधवार को अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हृदेश यादव द्वारा यातायात पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए राजगढ़  एवं राजोद  क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के 75 से अधिक वाहनों की जांच की गई। इस दौरान बिना फिटनेस व बिना परमिट के 4 वाहनों को जप्त किया गया।

साथ ही समस्त वाहनों में परिवहन के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा संसाधनों की गहनता से चेकिंग की गई जिसके अंतर्गत अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, पैनिक बटन, स्पीड गवर्नर, सेफ्टी विंडो रेलिंग, आपात निकासी द्वार आदि को चेक किया गया।

अन्य वाहनों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई। जिसके अंतर्गत 14 वाहनों पर कुल 70 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। धार आरटीओ हृदेश यादव के अनुसार सम्पूर्ण जिले में कार्यवाही लगातार की जा रही है। अपूर्ण वैध दस्तावेज के वाहनों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही की जाएगी साथ ही लापरवाही करने वाले स्कूल संचालकों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही के दौरान जिला परिवहन अधिकारी हृदेश यादव, सूबेदार रोहित निकम, मधुकर सिसोदिया, प्रदीप, भारत, आरक्षक गंधर्व, आरक्षक नितेश  सहित अन्य उपस्थित रहे।-

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें