ब्रेकिंग

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

विद्या चिंतन, चरित्र व व्यवहार का निर्माण करती है-भागवताचार्य पं. शास्त्री

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन, 87 मरीजों का किया नेत्र परीक्षण

सूचना

: उत्साह और उल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस,जगह-जगह शान से लहराया तिरंगा,खेल परिसर मैदान पर विधायक ग्रेवाल ने किया ध्वजारोहण,सब जेल मे एसडीएम ने बंदियों को मिठाई वितरण कर दी पर्व की शुभकामनाएं

Admin

Fri, Jan 26, 2024

सरदारपुर। गणतंत्र दिवस का पर्व उल्लास उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। शासकीय कार्यालयो पर ध्वजारोहण के साथ गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम खेल परिसर स्थित मैदान पर हुआ जहां पर क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर एसडीएम विशाल धाकड,तहसीलदार मुकेश बामनिया आदि उपस्थित थे। विद्यार्थियों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारीयो को प्रशंशा पत्र दैकर सम्मानित भी किया गया।


एसडीएम कार्यालय पर एसडीएम विशाल धाकड,तहसील कार्यालय पर तहसीलदार मुकेश बामनिया,एसडीओपी कार्यालय पर एसडीओपी आशुतोष पटेल ने स्टाफ के साथ ध्वजारोहण किया। पुलिस थाने पर टीआई प्रदीप खन्ना ने एंव उप जैल पर एसडीएम विशाल धाकड़ ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर एसडीएम विशाल धाकड़  ने सहायक जेल अधीक्षक संजय परमार के साथ कैदियों को अपने हाथो से मिठाई का वितरण कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।


ज्नपद पंचायत पर जनपद अध्यक्ष श्रीमति झगुडीबाई देवा सिंगार,सीएम राइस विद्यालय पर प्राचार्य झब्बर सिंह पटेल,मॉडल स्कूल पर प्राचार्य कामेश सतपुड़ा,कन्या उमावि पर प्राचार्य जीपी शर्मा,नगर पालिका कार्यालय पर सीएमओ यशवंत शुक्ला,ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कार्यालय पर एसडीओ राजकुमार चौहान,खंड शिक्षा कार्यालय पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनिल ओस्तवाल,बीआरसी कार्यालय पर बीआरसी बीएस भंवर,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीबीएमओ डॉ शीला मुजाल्दा,बस स्टैंड स्थित गांधी प्रतिमा पर नप उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार चौहान,मैन चौपाटी पर पार्षद अमर सिंह सोनेर,देश प्रेमी चौक पर राजेन्द्र गर्ग,महिला बाल विकास विभाग कार्यालय पर परियोजना अधिकारी कमलसिंह निगवाल,पीडब्लुडी कार्यालय पर एसडीओ एलएल राठौर ने ध्वजारोहण किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें