ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: रामसिंह मेडा ने निवाड़ी एसडीओपी का किया पदभार ग्रहण,भगवान राम राजा के दर्शन कर लिया आर्शीवाद

Admin

Fri, May 5, 2023

निवाडी। एसडीओपी रामसिंह मेडा ने आज निवाड़ी एसडीओपी का पदभार ग्रहण किया। एसडीओपी मेडा ने कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया उसके तत्काल बाद मंदिर पहुंचे जहा पर भगवान राम राजा के दर्शन किया एवं आर्शीवाद लिया। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डाबर से दूरभाष पर चर्चा कर आगामी निर्देश प्राप्त किये श्री मेडा ने स्टाफ के कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर अनुविभाग के थानो एवं क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली।

श्री मेडा ने चर्चा के दौरान बताया कि क्षेत्र मे कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्रथम प्राथमिकता है। क्षैत्र भले ही नया है लेकिन आज जनता के लिए उनके कार्यालय का दरवाजा हमेशा खुला है। जनता एवं पुलिस के बीच रिश्ते को बेहतर बनाये रखने के लिये उन्होंने कहा का वै पूर्व की भांति अपना कार्य करते रहेगे।

उल्लेखनीय है कि सरदारपुर मे एसडीओपी के पद पर रहते हुए श्री मेडा ने आम जनता के बीच पुलिस को छबी को बेहतर बनाया था। उनके कार्यालय मे आम जनता जो समस्या लेकर आती थी उसे तत्काल सुनवाई कर श्री मेडा उसका निराकरण करते थे। एसडीओपी रामसिंह मेडा सरदारपुर से स्थानांतरित होकर निवाड़ी आये है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें