ब्रेकिंग

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

विद्या चिंतन, चरित्र व व्यवहार का निर्माण करती है-भागवताचार्य पं. शास्त्री

सूचना

: भादो की झमाझम बारिश मे राज राजेश्वर की शाही सवारी निकली ,प्रजा का हाल जानने निकले महादेव

Admin

Tue, Aug 27, 2024


अमझेरा। भादो माह के सोमवार को अमका झमका तिर्थ क्षेत्र स्थित अति प्राचीन राज राजेश्वर महादेव अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले। पूरे दिन हो रही तेज बारिश के बाद भी भक्तो मे उत्साह कम नही हुआ नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से भी बड़ी संख्या मे भक्त शाही सवारी मे शामिल होने पहुँचे। यात्रा का पूरे रास्ते पुष्प वर्षा एवं पालकी का पुजन् कर स्वागत किया गया। समाजसेवियों के द्वारा दूध, छाछ , फरियाली खिचड़ी, केले का प्रसादी वितरित किया गया।

यात्रा दोपहर बाद रामायण जी की आरती के बाद मंदिर से प्रारम्भ हुई। सबसे पहले अम्बिका माता के मंदिर के सामने पालकी रोककर शिव शक्ति मिलन हुआ। पुजारी द्वारा पालकी का पूजन किया गया।
राधा कृष्ण, अघोरी नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र
शाही सवारी मे सबसे आगे उट, घोड़े पर धर्म ध्वजा लिए युवक एवं युवतियां बैठी थी। उज्जैन से बुलवाई गई विशेष तोप द्वारा आतिशबाजी की का रही थी। दुर्गा वाहिनी की बालिकाए धर्म ध्वजा लिए चल रही थी। विश्व हिन्दु परिषद बजरंग दल की झांकी, कुशवाह समाज, पीपलेश्वर महादेव, कुंदनपुर क्रिकेट क्लब, सिंगार ग्रुप, वर्देश्वर महादेव की एक से बढ़कर एक झाकिया क्रम अनुसार चल रही थी पिछे राधा कृष्ण, अघोरी, शिव बारात पर आकर्षक नृत्य करते कलाकारों की टोलीया चल रही थी। दश नाम गोस्वामी समाज की छडी, पेपर ब्लास्ट टोप एवं ढोल पर युवाओ की टोली झाँझ, मजीरे डमरू बजाते चल रहे थे। अंतिम छोर पर उज्जैन की तर्ज पर बनी पालकी जिसमे राज राजेश्वर महादेव विराजित थे युवा पालकी को कंधे पर उठाए चल रहे थे।

पूरे नगर मे घर घर पालकी का पूजन किया गया। एक कविंटल नुक्ती का महाप्रसादी पूरे रास्ते वितरित किया गया। यात्रा मंदिर परिसर से मनावर चौराहा, जेन मंदिर मार्ग, सदर बाजार, चारभुजा मंदिर, तम्बोली मोहल्ला, बस स्टेण्ड होकर पुनः मंदिर पहुंची। 6 घंटो तक नगर भ्रमण के बाद मंदिर पर आरती उतारी गई। राज राजेश्वर परिवार के द्वारा यात्रा मे सम्मिलित हुई झाकियों एवं कलाकारों का सम्मान किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें