ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: समर फिल्ड इंटरनेशनल स्कूल में हुआ पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति

Admin

Wed, Jan 31, 2024


अमझेरा। राजपुरा मे समर फिल्ड इंटरनेशनल स्कूल के द्वारा पुरस्कार वितरण एवं स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राजपुरा सरपंच शीतल आराड़ी, अमझेरा सरपंच मनुबाई, संकुल प्राचार्य आर पी दोहरे, जनपद सदस्य नेहा दीक्षित, भाजपा नेता रवि पाठक, भगवानदास खंडेलवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रजवळीत कर की गई। विद्यालय परिवार के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। स्वागत भाषण पूनम दीक्षित ने दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की बालिकाओं दक्षा दीक्षित, आध्या पंडित के द्वारा सरस्वती वंदना, गणेश वंदना एवं अन्य गीतों पर आकर्षक नृत्य किया।

विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों मे विजेता एवं स्टेट लेवल पर पदक जितने वाले विधार्थियों को प्रशस्ती पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। अमझेरा संकुल के प्राचार्य आर पी दोहरे के सेवानिवृति पर शाल श्री फल देकर सम्मानित किया गया। अमझेरा राजपुरा के गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकारों का भी सम्मान किया गया। आभार प्रदर्शन विद्यालय के संचालक अमित दीक्षित ने माना। कार्यक्रम के बाद विज्ञान प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया। संचालन शांतिलाल हामण ने किया। इस दौरान विद्यालय के विनय शर्मा, अंजलि पंडित विमला शर्मा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें