ब्रेकिंग

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

विद्या चिंतन, चरित्र व व्यवहार का निर्माण करती है-भागवताचार्य पं. शास्त्री

सूचना

: प्राचार्य लाभु चारण को बनाया बीईओ पदभार किया ग्रहण , सुनील ओस्तवाल को मूल पद पर भेजा, नवागत बीईओ का शिक्षको ने किया स्वागत

Admin

Thu, Dec 19, 2024
  सरदारपुर। सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग जिला धार द्वारा आदेश जारी करते हुए प्रशासकीय कार्यसुविधा की दृष्टि से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लाबरिया के प्रभारी प्राचार्य लाभु चारण को अस्थाई रूप से विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी विकासखण्ड सरदारपुर के पद का प्रभार सौपा तथा प्रभारी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सरदारपुर सुनील ओस्तवाल को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सरदारपुर के प्रभार से मुक्त करते हुए उनकी मुल संस्था हेतु कार्यमुक्त किया गया। आदेश के तहत गुरुवार को सरदारपुर में विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर लाभु चारण द्वारा पदभार ग्रहण किया गया। इस दौरान सरदारपुर के शिक्षको ने नवागत बीईओ लाभु चारण का स्वागत किया तथा सुनील ओस्तवाल को विदाई दी। वही शिक्षा विभाग के नवीन सीओ मंडल संयोजक प्रकाश पँवार का भी शिक्षको द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान डा. शिरीन कुरैशी, गौरव निगवाल, अश्विनी दीक्षित, अश्विनी शर्मा, अनिल जायसवाल, अरविंद भावसार, राजपाल सिंह राठौर, दिलीप गहलोत, राजेंद्र मारू, रमेश निनामा, अनिल मारू, हरिश मारू, विष्णु रघुवंशी, रामप्रसाद बाजपेई, शिवनारायण मारू, हिना मिस्त्री, सुधा बौरासी, सीमा मंडलोई, नीलेश श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें