ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: खुटपला में नवनिर्मित गौशाला परिसर व भव्य मुख्य द्वार और राम नाम बैंक का लोकार्पण कल करेंगे प्रभु जी नागर,एक दिवसीय सत्संग का भी होंगा आयोजन

Admin

Sun, Jan 14, 2024

बरमंडल। समीपस्थ ग्राम खुटपला में स्थानीय गोपालकृष्ण गौशाला धाम में कल 15 फरवरी मकर संक्रांति के पावन अवसर पर, एक दिवसीय सत्संग का आयोजन तथा मालव माटी के प्रसिद्ध संत कमलकिशोर जी नागर की प्रेरणा से नवनिर्मित गौशाला परिसर व भव्य मुख्य द्वार तथा श्रीमद् जगतगुरु द्वाराचार्य परम पूज्य स्वामी डॉ. राजेंद्रदास देवाचार्य जी महाराज, श्री मूलपीठ वृंदावन की प्रेरणा व पंचकुइयां पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री रामगोपाल दास जी महाराज, श्री राममंदिर पंचकुईया आश्रम इंदौर के मार्गदर्शन में निर्मित राम नाम बैंक का लोकार्पण, मालव माटी के संत परमपूज्य कमलकिशोर जी नागर के सुपुत्र श्री प्रभुजी नागर के द्वारा दिनांक 15 फरवरी 11:00 बजे किया जावेगा, इसके पश्चात 11 से 3:00 बजे तक श्री प्रभु जी नगर के दिव्य सत्संग का भी आयोजन गौशाला समिति द्वारा रखा गया है।

गौशाला समिति के रामचंद्र करोड़ीवाल व भेरूलाल मालवीय द्वारा बताया गया कि, एकदिवसीय सत्संग व भव्य लोकार्पण कार्यक्रम में क्षेत्र के संतो के साथ बड़ी संख्या में गौ भक्तों के शामिल होने की अपील की गई है, कार्यक्रम की तैयारी विगत एक सप्ताह से चल रही है अतः सभी भक्त अवश्य पधारे और इस पुण्य कार्य में सहभागी बने!

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें