ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: पौधे ही हमारा जीवन है पौधे हैं तो सब कुछ है - ओस्तवाल

Admin

Thu, Jun 5, 2025
  राजगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेला मैदान राजगढ़ जिला धार में स्कूल स्तर पर पौधारोपण किया गया जिसमें कई किस्म के पौधे लगाए गए। पौधों के बारे में जानकारी देते हुए संस्था के प्राचार्य सुनील ओस्तवाल बताया कि पौधे हमारे जीवन के लिए कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं अगर पौधे नहीं होंगे तो ऑक्सीजन, जल, जीवन बहुत ही अव्यस्थित हो जाएगा और हमें पृथ्वी पर रहने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को एक-एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। वहीं संस्था के पर्यावरण प्रभारी अश्विनी दीक्षित सोन चिरैया इको क्लब ने बताया कि हमारे अंतिम समय में भी पौधा हमारे काम आता है और हमारी आवश्यकता की पूर्ति करता है । यह हमारा ही नहीं अपितु हम सभी का यह कर्तव्य है कि हमें अपने जीवन में कम से कम पांच पौधे अवश्य लगाने चाहिए। इस अवसर पर श्रीमती संगीता पाठक, विष्णु रघुवंशी वरि.अ. श्रीमती संध्या जोशी प्र.अ.मा.वि.एवं समस्त स्टाफ ने पौधारोपण किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें