ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: सायबर सेल धार द्वारा 17 वर्षो से लूट के गंभीर अपराध में फरार चल रहे स्थाई वांरटी को धार में घोटा चौपाटी से किया गिरफ्तार

Admin

Sat, Mar 9, 2024

अमझेरा / धार जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा डकैती, लूट व बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों में फरार चल रहे इनामी, फरारी, स्थाई बदमाशों की धड़पकड़ हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार डॉ. इंद्रजीत बाकलवार के निर्देशन में धार जिलें के समस्त सीएसपी, एस.डी.ओ.पी., थाना प्रभारियों के साथ-साथ सायबर सेल धार प्रभारी भेरुसिंह देवड़ा को निर्देश किया था।

  इसी के तहत सायबर सेल धार प्रभारी भेरुसिंह देवड़ा को आज दिनांक 09 मार्च 2024 को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना अमझेरा के लूट के अपराध में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी रामा पिता केशरसिंह उम्र 50 साल निवासी ग्राम औसरूद थाना बेटमा जिला इन्दौर बस से कही जाने के लिए धार की घोडा चौपाटी के पास खडा हुआ है। जिस पर सायबर  सेल टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया।

 आरोपी रामा थाना अमझेरा में धारा 394, 397 भादवि आरोपी होकर जेल गया था। प्रकरण में माननीय न्यायालय से जमानत मिलने पर फरार हो गया था। श्री एनएस सुलिया, अपर सत्र न्यायाधीश सरदारपुर द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर दिनांक 03 सितंबर 2007 को स्थाई वारंट जारी किया था। आरोपी शातिर होकर अपना निवास स्थान बदल कर रह रहा था। पुलिस अधीक्षक धार द्वारा आरोपी रामा की गिरफ्तारी पर 3 हजार रुपये इनाम की उद्घोषणा की गई थी।        

आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी अमझेरा निरीक्षक संजय सिंह बैस, चौकी प्रभारी दसई उप निरीक्षक रमेश चंद्र डामोर, सायबर सेल धार प्रभारी भेरुसिंह देवड़ा, प्रधान आरक्षक राजेश सिंह चौहान, आरक्षक अनिलसिंह बिसी, भानु प्रताप सिंह राजपूत,रोहित नरगावे की भूमिका रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें