ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: विसर्जन कुंड मे प्रतिमा विसर्जन के लिये प्रशासन द्वारा की गई अपील पर लोगों ने दिखाया उत्साह,5 स्थानों पर 700 से अधिक प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

Admin

Tue, Sep 17, 2024

सरदारपुर। अनंत चर्तुदशी के पर्व पर 10 दिवसीय गणेश उत्सव का उत्साह के साथ समापन हो गया। गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर इस बार प्रशासन के द्वारा तहसील क्षेत्र के पांच स्थानों पर विसर्जन कुंड बनाये जाकर वहा पर पुलिस एंव प्रशासनिक अमले के साथ चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। प्रशासन के द्वारा स्वच्छता एंव पर्यावरण के प्रति जागरूकता के संदेश को लेकर इस बार यह मुहिम चलाई गई थी जिसका श्रद्धालुओं ने उत्साह दिखाकर विसर्जन के लिये बनाये गये कुंड मे गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।


एसडीओपी आशुतोष पटेल ने बताया की सुबह से ही तहसील क्षैत्र मे विभिन्न स्थानों पर बनाए गए पाॅचो कंुडो पर पुलिस एंव प्रशासनिक अमले के कर्मचारी तैनात रहे। दिनभर श्रद्धालु उत्साह के साथ आकर कंुड मे प्रतिमा का विसर्जन करते रहे। श्री पटेल ने कहा की स्वच्छता एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता को लेकर हमने श्रद्धालुओ से जो अपील की थी उसका लोगो ने समर्थन  किया। शाम 6 बजे तक 700 प्रतिमाओ का विसर्जन किया गया। जिसमे माही नदी शनि मंदिर पर 200 बड़ी छोटी मूर्तियां भोपावर मार्ग माही नदी पर 100 बड़ी छोटी ,नरसिंह देवला में 60 छोटी मूर्तियां ,लाबरिया डैम कुंड 150 ,राजगढ स्मृति वन 200 प्रतिमाओ का श्रद्धालुओ ने विसर्जन किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें