ब्रेकिंग

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

विद्या चिंतन, चरित्र व व्यवहार का निर्माण करती है-भागवताचार्य पं. शास्त्री

सूचना

: मंडल अध्यक्ष के लिए बूथ अध्यक्षों से रायशुमारी

Admin

Wed, Dec 11, 2024
अमझेरा। भारतीय जनता पार्टी मे संगठन पर्व के अंतर्गत बूथ अध्यक्षों कि नियुक्ति के बाद अब सभी मंडलो मे अध्यक्ष पद के लिए राय शुमारी सहित अन्य तैयारियां चल रही है। बुधवार को भाजपा अमझेरा दसाई मंडल अध्यक्ष के लिए राय शुमारी अमझेरा कि बिसा निमा धर्मशाला मे हुई। कार्यक्रम मे मंडल के प्रभारी महेंद्र सिह शकतावत , मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र रघुवंशी, वरिष्ठ नेता रवि पाठक, भगवानदास खंडेलवाल, शंकर हामड, दिनेश पटेल आदि ने पंडित दिन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरुआत कि गई। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष जीतेन्द्र रघुवंशी ने दिया। कार्यक्रम मे अमझेरा दसाई मंडल के 55 बूथों के नव नियुक्त अध्यक्षों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। प्रभारी महेंद्र सिह शख्तावत ने बताया कि संगठन पर्व के अंतर्गत मंडल अध्यक्ष पद कि राय शुमारी कि गई जिसमे कई दावेदारों ने अध्यक्ष पद कि दावेदारी प्रस्तुत कि गई। जिसके बाद उपस्थित बूथ अध्यक्ष एवं अन्य दावेदारों सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओ ने वर्तमान मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र रघुवंशी को पुन मंडल अध्यक्ष बनाने के लिए सहमति प्रदान कि है। श्री शख्तावत ने बताया कि सभी राय शुमारी को लेकर जिलाध्यक्ष को अवगत करवाया जाएगा। अध्यक्ष के नाम कि घोषणा अधिकारिक रूप से जिले से कि जाएगी। कार्यक्रम का संचालन अभिजीत पंडित द्वारा किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें