ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: अमझेरा में ओपन टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ पुलिस इलेवन और जनप्रतिनिधि इलेवन के बिच खेला गया पहला मैच

Admin

Wed, Jan 22, 2025
  अमझेरा। पुलिस थाने के पिछे मैदान मे ओपन टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम मे अतिथि पूर्व विधायक वेल सिह भूरिया, टी आई रविंद्र बारिया, भाजपा नेता रवि पाठक, भगवानदास खंडेलवाल, शिवा मकवाना, रघुनाथ यादव, राम शर्मा, रेमसीह भूरिया आदि अतिथियों के द्वारा राजा बख्तावर सिह, स्व राजा प्रेमसीह दत्तिगांव के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। स्वागत भाषण जनपद सदस्य प्रतिनिधि शुभम दीक्षित ने दिया। पूर्व विधायक वेलसीह भूरिया ने इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए खेल भावना के साथ मैच खेलने कि बात कही एवं आगामी माह मे अमझेरा मे कबड्डी का टूर्नामेंट अपने स्वर्गीय पुत्र कि स्मृति मे करवाने कि घोषणा कि गई। अतिथियों द्वारा मैदान मे जाकर पिच का पूजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अभिजीत पंडित एवं मैच कि कमेंट्री नारायण दीक्षित द्वारा कि गई। इस दौरान कमेटी के परवेज कुरैशी, निर्मल वास्केल, कन्हा, मुकेश, छोटू आदि के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। पुलिस प्रशाशन एवं जनप्रतिनिधियों के बिच हुआ पहला मैत्री मैच प्रतियोगिता के दौरान पहला मैच पुलिस प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों कि टीम के बिच खेला गया जिसमे जनप्रतिनिधि इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर मे 67 रन बनाये जिसके जवाब मे थाना प्रभारी रविंद्र कुमार बारिया के नेतृत्व मे बल्लेबाजी करने उतरी पुलिस प्रशासन कि टीम द्वारा आखिरी ओवर मे 18 रन बनाकर मैच जीत लिया। पुलिस टीम कि और से अधिक रन एस आई तोसीफ अली, आरक्षक राहुल के द्वारा बनाए गये।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें