ब्रेकिंग

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन,एसडीएम ओर एसडीओपी ने सुनी समस्या

सूचना

: ओपन टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कल से अमझेरा का त्यौहार तैयारी मे जुटे कमेटी के सदस्य

Admin

Tue, Jan 21, 2025
    अमझेरा। अमझेरा का त्यौहार नाम से प्रसिद्ध ओपन टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कल बुधवार से प्रारम्भ होगा। अमर महाराव बख्तावर सिह, स्वर्गीय राजा प्रेमसीह दत्तिगांव एवं पूर्व सरपंच स्वर्गीय श्यामसुंदर शर्मा कि स्मृति मे प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमे प्रथम पुरस्कार पूर्व उद्योग मंत्री राजवर्धन सिह दत्तिगांव एवं परिवार के द्वारा 31333 रुपये नगद राशि एवं द्वितीय पुरस्कार 15555 रुपये पूर्व मंडी अध्यक्ष हर्षवर्धन सिह दत्तिगांव के द्वारा प्रदान किया जाएगा। विजेताओं को ट्राफी अमझेरा ग्राम पंचायत के उपसरपंच अर्जुन मोहनिया के द्वारा प्रदान कि जाएगी। साथ हि मेन आफ द सीरीज यश पाठक कि और से, बेस्ट बल्लेबाज कालू स्टार कि और से, बेस्ट बालर रोहित पटेल, बेस्ट फिल्डर सोनू बामनिया के द्वारा नगद राशि पुरस्कार मे प्रदान कि जाएगी साथ हि अन्य आकर्षक पुरस्कार भी दिये जाएंगे। आयोजन 22 जनवरी से प्रारम्भ होगा जिसका फाइनल मुकाबला 26 जनवरी को खेला जाएगा। कमेटी के सदस्यों द्वारा बाउंड्री एवं सर्कल बनाकर मैदान को आकर्षक बनाया जा रहा है। उक्त जानकारी जनपद सदस्य प्रतिनिधि शुभम दीक्षित के द्वारा दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें