ब्रेकिंग

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

विद्या चिंतन, चरित्र व व्यवहार का निर्माण करती है-भागवताचार्य पं. शास्त्री

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन, 87 मरीजों का किया नेत्र परीक्षण

सूचना

: फेज़ अली शाह दाता का एक दिवसीय उर्स संपन्न,हिंदू- मुस्लिम भाइयों ने चादर पेश कर मांगी दुआएं, शाकाहारी लंगर में हुए शामिल

Admin

Mon, Jan 1, 2024

सरदारपुर - शानदार सूफियाना कलाम पेशकर एक दिवसीय उर्स में कव्वाल जावेद सरफराज चिश्ती रतलाम ने समां बांधा ।  हजरत फैज अली शाह दाता के मजार शरीफ  पर बड़ी संख्या में हजारों लोगों ने नए साल में शामिल होकर फूल, इत्र और चादर पेशकर अपने परिवार, रिश्तेदारों की सलामती की दुआएं मांगी।

भोपावर मार्ग पर जुनी छावनी में स्थित हिंदू- मुस्लिम कौमी एकता का प्रतीक हजरत फेज़ अली शाह दाता रहमतुल्लाह अलैह का एक दिवसीय उर्स प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी धूमधाम से 1 जनवरी सोमवार को धूमधाम से मनाया गया जिसमें  रिंगनोद, सरदारपुर ,राजगढ़ आदि नगरों से हिंदू -मुस्लिम भाई हजारों की संख्या में शामिल हुए। सुबह 11 बजे से शुद्ध शाकाहारी  लंगर आयोजन किया गया जो दोपहर 3 बजे चला जिसमे बड़ी संख्या में हिंदू मुस्लिम भाइयों ने भोजन किया। उर्स के समापन अवसर पर रंग और कुल की फातेहा हुई जिसमे मशहूर कव्वाल जावेद सरफराज चिश्ती रतलाम ने  सूफियाना कलाम पेश कर महफिल में रंग जमा दिया, प्रोग्राम में शामिल कई लोगों ने शानदार कलाम पढ़ने पर कव्वाल को नजराना दिया गया। शाम को  उर्स का समापन हुआ जिसमे देश की खुशहाली और भाईचारे की दुआएं मांगी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें