ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: थाना सागौर क्षेत्रान्तर्गत पैसा एक्ट के अन्तर्गत शांति विवाद निवारण समिति का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया ,समस्या जानकर सुझाव प्राप्त किये

Admin

Sun, Apr 30, 2023

धार। पुलिस थाना सागौर क्षेत्र के अन्तर्गत गुरूकृपा गार्डन में थाना सागौर एवं थाना पीथमपुर के पैसा एक्ट के अन्तर्गत शांति विवाद निवारण समिति के सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में पुलिस थाना सागौर एवं पीथमपुर के ग्राम सभा के अन्तर्गत शांति विवाद निवारण समिति के सदस्य उपस्थित हुए उन्हें पैसा एक्ट के अन्तर्गत शांति विवाद निवारण समिति के द्वारा किये जाने वाले कार्यो का प्रशिक्षण नगर पुलिस अधीक्षक तरूणेन्द्रसिंह बघेल एवं अजाक उपुअ सुश्री निलेश्वरी डावर एवं तहसीलदार पीथमपुर सुरेश नागर के द्वारा पैसा एक्ट के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण एवं जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों से कार्य के दौरान आने वाली समस्याएं जानी एवं उनसे सुझाव प्राप्त किये ।

इस दौरान महिला अपराधों के संबंध में जानकारी अजाक उपुअ सुश्री निलेश्वरी डावर के द्वारा दी जाकर महिलाओं के अधिकारों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई व सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत यातायात नियमों के संबंध में हेतु आवश्यक समझाइश देकर नियमों के पालन हेतु पम्पलेट वितरित किये गये पश्चात सभी उपस्थित जनो को स्वल्पाहार कराया गया।

प्रशिक्षण के दौरान पीथमपुर अनुभाग के सभी शांति विवाद निवारण समितियों के सदस्यों व पत्रकारों  के अतिरिक्त अनुभाग के थाना प्रभारी पीथमपुर  समीर पाटीदार, थाना प्रभारी सेक्टर 01  लोकेश भदोरिया, राजेन्द्र सिंह भदोरिया थाना प्रभारी सागौर चौकी प्रभारी दिग्ठान योगेंद्र सिंह जादौन, चौकी प्रभारी घाटाबिल्लोद  प्रतीक शर्मा सहित थाने का बल उपस्थित रहा

-

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें